देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

भारत में Oneplus 15 की कीमत हुई लीक, देखें कितना चुकाना पड़ेगा

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

Oneplus 15 : OnePlus 15 खरीदने का प्लान बना रहे हो, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! लॉन्च से ठीक पहले एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने OnePlus 15 की कीमत लीक कर दी है। ये फोन भारत और ग्लोबल मार्केट में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही OnePlus 15 की लिस्टिंग एक बड़े प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हो गई, जिससे भारत में OnePlus 15 की कीमत, स्टोरेज ऑप्शन और कलर वैरिएंट्स की डिटेल्स सामने आ गईं।

और हाँ, ये पहले से कन्फर्म है कि OnePlus 15 क्वालकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आएगा – वो भी देश का पहला फोन बनेगा इस प्रोसेसर वाला।

भारत में OnePlus 15 की कीमत लीक

दरअसल, बीबॉम ने रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर OnePlus 15 की लिस्टिंग देखी। इसमें OnePlus 15 का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 72,999 रुपये में दिखाया गया। OnePlus 15 को अल्ट्रा वॉयलेट कलर में लिस्ट किया गया था।

हालाँकि पेज को अब हटा दिया गया है, लेकिन रिलायंस डिजिटल पर अपकमिंग OnePlus 15 की कई लिस्टिंग्स अभी भी गूगल सर्च में दिख रही हैं। OnePlus 15 का 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट, इनफिनिट ब्लैक कलर में, कथित तौर पर 79,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है।

अगर ये कीमत सही निकली, तो OnePlus 15 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा। याद दिला दें कि OnePlus 13 को भारत में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के लिए 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं OnePlus 13 का 16GB + 512GB वर्जन 76,999 रुपये का था।

हालाँकि कंपनी लॉन्च पर OnePlus 15 की कीमत कम करने के लिए स्पेशल ऑफर्स दे सकती है।

ये प्राइसिंग OnePlus 15 को कुछ कॉम्पिटिटर्स से महंगा बना रही है। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग iQOO 15 – जो उसी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा – लॉन्च ऑफर के बाद करीब 60,000 रुपये में मिल सकता है। iQOO 15 की ओरिजनल कीमत 60,000 से ऊपर हो सकती है।
फिलहाल OnePlus 15 की ऑफिशियल कीमत सीक्रेट है। फोन कल यानी 13 नवंबर को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो रहा है।

Leave a Comment