Mahindra XEV 9S : महिंद्रा ने अपनी आने वाली ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप एसयूवी XEV 9S का एक और धमाकेदार टीजर जारी कर सबको चौंका दिया है। इस बार कंपनी ने XEV 9S के लग्जरी इंटीरियर की झलक दिखाई है। टीजर में साफ नजर आ रहा है कि XEV 9S में मिलेगा
Harman Kardon का 1,400W का 16-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जो Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसके अलावा, नई झलक में डोर पैड्स, बटन लेआउट और सॉफ्ट-टच फिनिशिंग जैसे डिटेल्स भी साफ दिख रहे हैं। आइए जानते हैं XEV 9S की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।
धांसू हैं XEV 9S के फीचर्स
महिंद्रा XEV 9S का ग्लोबल डेब्यू 27 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले ‘Scream Electric’ इवेंट में किया जाएगा। यह कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-रो SUV होगी। इसे महिंद्रा के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। केबिन के अंदर ग्राहकों को फुली डिजिटल तीन बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, XEV 9S में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग, मिनिमलिस्ट गियर सेलेक्टर और लगभग पूरी छत तक फैला पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगा।
लेवल-2 ADAS से हो सकती है लैस XEV 9S
दूसरी ओर कंफर्ट फीचर्स की बात करें तो Mahindra XEV 9S में मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, मेमोरी फंक्शन, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, और सेंट्रल आर्मरेस्ट जैसी कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, XEV 9S में Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, और पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप जैसे हाई-टेक फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
XEV 9S में मिलेगा करीब 500 किमी रेंज
परफॉर्मेंस के लिहाज से XEV 9S में वही बैटरी और ड्राइवट्रेन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी जो BE 6 और XEV 9e में है। कंपनी XEV 9S को करीब 500 किलोमीटर की रेंज और अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाने की तैयारी में है। XEV 9S में बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।











