Nepali Chukauni Recipe : अगर कभी आपका मन रोज़ाना की सब्ज़ियों से ऊब जाए और कुछ नया ट्राय करने का मन हो, तो आप घर पर आसानी से नेपाली चुकाउनी (Nepali Chukauni) बना सकते हैं।
यह नेपाल की पारंपरिक डिश है, जिसे अक्सर सलाद, साइड डिश या पारंपरिक स्नैक्स जैसे सेल रोटी और बारा के साथ परोसा जाता है।
इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे उबले आलू और दही के साथ तैयार किया जाता है। ऊपर से भुने तिल, मसाले और तड़का इसे एकदम अलग स्वाद देते हैं।
चुकाउनी बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप दही
- 3-4 उबले आलू
- 1 मध्यम आकार की प्याज (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- स्वादानुसार नमक
- ताज़ा हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच घी
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में दही डालें और उसमें अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं।
अब इसमें उबले हुए आलू को टुकड़ों में काटकर डालें और प्याज मिक्स करें।
एक छोटे पैन में घी गर्म करें। उसमें हल्दी और कसूरी मेथी डालकर तड़का बनाएं।
इस तड़के को दही-आलू वाले मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लें।
आपकी स्वादिष्ट चुकाउनी तैयार है। इसे चावल के साथ या किसी भी स्नैक के साथ सर्व करें।
क्यों ट्राय करें यह रेसिपी?
इसे बनाना बेहद आसान है।
आलू और दही का कॉम्बिनेशन खाने में हेल्दी और टेस्टी दोनों है।
यह डिश आपके खाने में तुरंत बदलाव ला सकती है।











