Natural Remedy For Constipation : कब्ज की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। खराब खानपान, तनाव, और गलत दिनचर्या इसके पीछे के बड़े कारण हैं।
अक्सर कब्ज से राहत पाने के लिए लोग दवाओं की तरफ भागते हैं, लेकिन घरेलू उपाय लंबे समय तक असरदार साबित होते हैं। खासकर ईसबगोल की भूसी और चिया सीड्स — दोनों ही प्राकृतिक रूप से पाचन तंत्र को ठीक करने में मददगार माने जाते हैं।
लेकिन सवाल ये उठता है कि इन दोनों में से कौन ज़्यादा असर करता है? आइए जानते हैं विस्तार से।
ईसबगोल की भूसी: फाइबर से भरपूर, कब्ज का बेहतरीन इलाज
ईसबगोल की भूसी को कब्ज दूर करने का सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। ये भूसी पानी को सोखकर स्टूल को मुलायम बनाती है जिससे मल त्याग में आसानी होती है।
विशेषकर अगर किसी को लंबे समय से कब्ज की शिकायत हो या बवासीर से परेशान हों, तो ईसबगोल फायदेमंद साबित होता है।
ईसबगोल में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो पेट की सफाई में मदद करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को भी सपोर्ट करता है। इसे नियमित तौर पर लेने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
अगर आपको लूज मोशन की समस्या है, तब भी ईसबगोल मददगार है। यह पेट में मौजूद अतिरिक्त पानी को सोखकर दस्त को कंट्रोल करता है।
चिया सीड्स: न्यूट्रिशन से भरपूर और पेट के लिए फायदेमंद
चिया सीड्स को अक्सर हेल्दी सुपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
यह न सिर्फ कब्ज में राहत देता है, बल्कि शरीर को ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स भी पहुंचाता है। अगर चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाया जाए, तो यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
इसमें मौजूद फाइबर आंतों को क्लीन करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
कब्ज में कौन है ज़्यादा असरदार: चिया सीड्स या ईसबगोल?
ईसबगोल की भूसी सीधे तौर पर कब्ज को टारगेट करती है और फाइबर के जरिए पेट को साफ करती है। वहीं चिया सीड्स शरीर को न्यूट्रिशन देने के साथ कब्ज को भी दूर करने में मदद करता है।
अगर आप सिर्फ कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ईसबगोल बेहतर हो सकता है। लेकिन अगर आप संपूर्ण स्वास्थ्य और पाचन सुधारना चाहते हैं, तो चिया सीड्स को भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आयुर्वेदिक ड्रिंक जो दे कब्ज से राहत
अगर आप चाहें तो ईसबगोल और चिया सीड्स दोनों को मिलाकर एक ड्रिंक भी बना सकते हैं। रात में एक गिलास पानी में थोड़ा चिया सीड्स और ईसबगोल मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।
यह ड्रिंक न केवल कब्ज से राहत दिलाएगा, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगा और पेट की सफाई में मदद करेगा।







