Moto G06 Power : बर्लिन में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज ट्रेड शो IFA 2025 में मोटोरोला ने अपने दो शानदार स्मार्टफोन Moto G06 Power और Moto G06 लॉन्च कर सबको चौंका दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Motorola Edge 60 Neo को भी पेश किया। आज हम आपको Moto G06 Power और Moto G06 की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये दोनों 4G स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आते हैं, जिनमें 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन शामिल है। दोनों फोन में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर है और ये Android 15 पर चलते हैं। कैमरे की बात करें तो इनमें 50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी में है बड़ा अंतर
फोनएरेना की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G06 और Moto G06 Power में सबसे बड़ा अंतर बैटरी का है। Moto G06 में 5200mAh की बैटरी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Moto G06 Power में 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और ढाई दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ देती है। कंपनी का दावा है कि 1000 चार्ज साइकिल के बाद भी ये फोन 80% से ज्यादा बैटरी लाइफ दे सकते हैं।
दमदार 4G कनेक्टिविटी और फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और इनमें माइक्रोएसडी स्लॉट भी है। Moto G06 और Moto G06 Power में 3.5mm ऑडियो जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। ये फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित हैं। साउंड के लिए इनमें Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। Moto G06 Power का वजन 220 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 171.35×77.50×8.82mm है।
कीमत, रंग और उपलब्धता
Moto G06 चार रंगों में उपलब्ध है – पैनटोन लॉरेल ओक, पैनटोन अरेबेस्क, पैनटोन टेपेस्ट्री और पैनटोन टेंड्रिल। वहीं, Moto G06 Power तीन रंगों – पैनटोन लॉरेल ओक, पैनटोन टेपेस्ट्री और पैनटोन टेंड्रिल में आएगा। इनकी शुरुआती कीमत 129.99 यूरो (लगभग 13,405 रुपये) है। ये स्मार्टफोन सबसे पहले यूरोप में लॉन्च होंगे, फिर अन्य बाजारों में उपलब्ध होंगे।











