देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Moto Book 60 Pro : 60 हजार से कम में लॉन्च हुआ मोटो का दमदार Laptop, जानें फीचर्स

By Rajat Sharma

Published on:


Moto Book 60 Pro : अगर आप नया लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट की टेंशन है, तो मोटोरोला का लेटेस्ट मॉडल आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Moto Book 60 Pro की, जिसे मोटोरोला ने भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात ये है कि ये लैपटॉप 60 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध है।

इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 7 और कोर अल्ट्रा 5 एच-सीरीज प्रोसेसर के साथ बिल्ट-इन AI फीचर्स दिए गए हैं। यह लैपटॉप MIL-STD-810H स्टैंडर्ड्स के साथ मजबूती का दम रखता है और इसमें 14-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले के साथ डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर भी हैं। साथ ही, 60Wh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

मोटोरोला ने अप्रैल में Moto Book 60 को इंटेल कोर 7 240H सीपीयू के साथ लॉन्च किया था, लेकिन अब प्रो मॉडल की कीमत और फीचर्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चलिए, इसकी खासियतें और कीमत जानते हैं।

Moto Book 60 Pro की कीमत 

भारत में Moto Book 60 Pro की शुरुआती कीमत इंटेल कोर अल्ट्रा 5 वेरिएंट (16GB रैम और 1TB SSD स्टोरेज) के लिए 64,990 रुपये है। वहीं, इंटेल कोर अल्ट्रा 7 वेरिएंट (32GB रैम और 1TB SSD स्टोरेज) की कीमत 80,990 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स के साथ ये और भी किफायती हो जाता है।

इंटेल कोर अल्ट्रा 5 मॉडल को आप 59,990 रुपये में और इंटेल कोर अल्ट्रा 7 मॉडल को 75,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप ब्रॉन्ज ग्रीन और वेजवुड जैसे स्टाइलिश कलर्स में उपलब्ध है। आप इसे फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

Moto Book 60 Pro में 14-इंच 2.8K (2880×1800 पिक्सेल) OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट कवरेज के साथ आता है। यह डिस्प्ले TÜV रीनलैंड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आंखों के लिए भी सुरक्षित है। लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 5 225H या इंटेल कोर अल्ट्रा 7 225H प्रोसेसर दिए गए हैं, जो 16GB या 32GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है, जो इसे तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाता है।

मजबूत बॉडी और स्मार्ट फीचर्स

Moto Book 60 Pro स्मार्ट कनेक्ट फीचर को सपोर्ट करता है, जिससे आप लैपटॉप से टैबलेट को कंट्रोल कर सकते हैं, ऐप्स को बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीम कर सकते हैं और डिवाइसेज के बीच तेजी से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं। यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है, यानी यह बेहद मजबूत है।

इसमें दो 2W डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर हैं, जो शानदार साउंड क्वालिटी देते हैं। साथ ही, विंडोज हैलो फेशियल रिकग्निशन के लिए IR कैमरा और प्राइवेसी शटर भी दिया गया है।

लाइटवेट डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ

Moto Book 60 Pro में 60Wh की बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, दो यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 पोर्ट, दो यूएसबी-सी 3.2 जेनरेशन 1 पोर्ट (पावर डिलीवरी 3.0 और डिस्प्लेपोर्ट 1.4 के साथ), एक एचडीएमआई 2.1 टीएमडीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ आता है।

इसका वजन सिर्फ 1.39 किलोग्राम है और साइज 313.4×221×16.9mm है, जो इसे आसानी से कैरी करने लायक बनाता है।

Leave a Comment