Money Plant Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में मनीप्लांट को बेहद शुभ पौधा माना गया है। कहा जाता है कि इसे घर या ऑफिस में लगाने से धन, सुख और समृद्धि का आगमन होता है।
यही वजह है कि ज़्यादातर लोग इसे अपने घर, दुकान या कार्यस्थल पर लगाते हैं। माना जाता है कि यह पौधा न केवल आर्थिक तंगी दूर करता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनीप्लांट को लगाने और रखने के कुछ खास नियम भी हैं? अगर इन्हें न माना जाए, तो इसके उलटे असर भी देखने को मिल सकते हैं।
आइए जानते हैं मनीप्लांट से जुड़ी वो गलतियां जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
गलत दिशा में न लगाएं
मनीप्लांट को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अशुभ माना जाता है।
यहां रखने से कर्ज बढ़ सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। बेहतर होगा कि आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं।
जमीन पर न फैलने दें
मनीप्लांट बहुत तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। इसे सीधे जमीन पर फैलने देना शुभ नहीं माना जाता।
हमेशा किसी रस्सी या सहारे की मदद से इसे ऊपर की ओर बढ़ाएं, ताकि इसकी ग्रोथ भी अच्छी हो और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहे।
सूखते पत्ते हटाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूखते हुए मनीप्लांट को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।
यह घर की आर्थिक स्थिति पर भी असर डाल सकता है। इसलिए जैसे ही पत्ते पीले या सूखने लगें, उन्हें तुरंत काट देना चाहिए।
घर के अंदर ही रखें
मनीप्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। इसे ज्यादा धूप की ज़रूरत नहीं होती, इसलिए इसे बालकनी या गार्डन में रखने की बजाय घर के अंदर ही सजाएं। बाहर रखने से इसके अशुभ प्रभाव हो सकते हैं।
गिफ्ट करने से बचें
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मनीप्लांट का पौधा भूलकर भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो जाते हैं और घर की खुशहाली कम हो सकती है। बेहतर है कि इसे खुद लगाएं और खुद ही संभालें।
अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो मनीप्लांट आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और धन की वृद्धि करेगा।











