देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Masala Macaroni Recipe : देसी स्टाइल मसाला मैकरोनी रेसिपी, बच्चों और बड़ों की पहली पसंद

By Rajat Sharma

Updated on:


Masala Macaroni Recipe : मैकरोनी नाम सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ये एक ऐसी डिश है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी की फेवरेट होती है।

खास बात ये है कि मैकरोनी बनाना बेहद आसान होता है और इसका स्वाद हर बार नया लगता है। लेकिन अगर आप अब तक वही पुरानी स्टाइल में इसे बना रहे हैं, तो अब वक्त है कुछ हटकर ट्राय करने का।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं देसी तड़के के साथ मसाला मैकरोनी की रेसिपी, जो आपके रोज़ाना के नाश्ते में एक नया ट्विस्ट लेकर आएगी। इसका जायका इतना ज़बरदस्त होता है कि घर के मेहमान भी आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

कौन-कौन सी चीजें चाहिए इस रेसिपी के लिए?

देसी स्टाइल मसाला मैकरोनी बनाने के लिए आपको ज़रूरत होगी कुछ सिंपल सी चीज़ों की, जो ज्यादातर हर किचन में मिल ही जाती हैं।

मैकरोनी – 1 कप ,तेल – 1 बड़ा चम्मच,मक्खन – 1 बड़ा चम्मच,लहसुन – 3 से 4 कलियां (बारीक कटी हुई),प्याज – 2 (कटे हुए),भुट्टा, गाजर, शिमला मिर्च – बारीक कटे,टमाटर प्यूरी – 1 कप,चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच,मिक्स हर्ब्स – 1 चम्मच,कश्मीरी मिर्च – 1 चम्मच,नमक – स्वाद अनुसार,टमाटर केचअप – 1 बड़ा चम्मच

कैसे बनाएं ये देसी तड़के वाली टेस्टी मैकरोनी?

सबसे पहले मैकरोनी को उबाल लें। इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें, उसमें थोड़ा नमक और एक चम्मच तेल डालें और मैकरोनी को करीब 7-8 मिनट तक उबालें।

जब मैकरोनी 80% तक पक जाए, तो उसे छानकर ठंडे पानी से धो लें। इससे मैकरोनी एक-दूसरे से चिपकेगी नहीं।

अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें कटे हुए प्याज, गाजर, भुट्टा और शिमला मिर्च डालें। तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भून लें।

इसके बाद उसी पैन में थोड़ा मक्खन डालें और उसमें लहसुन और प्याज को फिर से 2-3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

अब बारी आती है स्वाद को तड़का लगाने की। पैन में टमाटर प्यूरी डालें, साथ ही चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स, कश्मीरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इस मसाले को मीडियम आंच पर 6-7 मिनट तक अच्छे से पकाएं।

जब मसाला पक जाए तो उसमें उबली हुई मैकरोनी, पहले से फ्राई की गई सब्ज़ियां और थोड़ा सा वो पानी जिसमें आपने मैकरोनी उबाली थी, डालें।

अब सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें। आखिर में टमाटर केचअप डालें और एक बार फिर से मिक्स कर दें।

बस हो गई तैयार आपकी चटपटी देसी तड़के वाली मसाला मैकरोनी। इसे गरमा-गरम सर्व करें और हर बाइट का मज़ा लें।

Leave a Comment