देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Maruti S-Presso : 10 लाख के अंदर बानी सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

Maruti S-Presso : भारत में अब हर कोई ऐसी कार चाहता है, जो चलाने में आसान हो और ट्रैफिक में भी झंझट न बने। ऐसे में ऑटोमैटिक कारें तेजी से लोगों की पसंद बन रही हैं। अच्छी बात ये है कि अब आपको ऑटोमैटिक कार के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

जी हां, क्योंकि 10 लाख के अंदर भी कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं, तो आइए 2025 की टॉप-5 सबसे किफायती ऑटोमैटिक कारों के बारे में जानते हैं, जो बजट में फिट बैठती हैं और फीचर्स में किसी से कम नहीं हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

1. मारुति S-प्रेसो – सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार

मारुति S-प्रेसो सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार है। इसके VXi (O) AGS वैरिएंट में ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 4.75 लाख (एक्स-शोरूम) है। अगर आपका बजट बहुत टाइट है, तो S-प्रेसो से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। इसकी SUV जैसी स्टाइलिंग, कॉम्पैक्ट साइज और आसान ड्राइविंग इसे सिटी के लिए परफेक्ट बनाते हैं। S-प्रेसो जैसी किफायती ऑटोमैटिक कार ढूंढ रहे हैं तो ये बेस्ट है।

2. मारुति वैगनआर – फैमिली कार विद ऑटोमैटिक ईज

मारुति वैगनआर एक फैमिली कार है, जो ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ भी आती है। इसके VXi AGS वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 5.97 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मारुति वैगनआर (WagonR) हमेशा से भारत की पसंदीदा फैमिली कार रही है। अब इसका ऑटोमैटिक वर्जन बुजुर्गों और नए ड्राइवर्स के लिए और भी सुविधाजनक हो गया है। WagonR की ये ऑटोमैटिक कार फैमिली के लिए आइडियल है।

3. टाटा टियागो – पेट्रोल और CNG दोनों में ऑटोमैटिक

टाटा टियागो के पेट्रोल और CNG दोनों में ऑटोमैटिक वैरिएंट मिलता है। इसके XTA वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 6.31 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। टाटा टियागो (Tata Tiago) अपने सॉलिड बिल्ड क्वॉलिटी और फीचर्स के लिए जानी जाती है।

इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन, एंड्राएड ऑटो (Android Auto) और एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। सबसे बड़ी बात ये CNG वर्जन में भी ऑटोमैटिक के साथ आती है। Tata Tiago की ये ऑटोमैटिक कार बजट में सेफ्टी और फ्यूल सेविंग देती है।

4. मारुति स्विफ्ट – और स्टाइलिश और स्पोर्टी

मारुति स्विफ्ट अब और स्टाइलिश और स्पोर्टी वैरिएंट में आती है। इसके VXi AGS वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 7.04 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। स्विफ्ट (Swift) हमेशा से युवाओं की पसंद रही है। इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिटी ड्राइव में काफी स्मूद है। साथ ही इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। Swift की ऑटोमैटिक कार स्पोर्टी लुक और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो है।

5. हुंडई i20 – प्रीमियम फील के साथ स्मूद CVT

हुंडई i20 के मैगना IVT (Magna IVT) वैरिएंट में ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 8.13 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें CVT (कंटिन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स मिलता है।

अगर आप थोड़ी प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं, तो i20 एक बेहतरीन विकल्प है। इसका CVT गियरबॉक्स बाकी AMT कारों से कहीं ज्यादा स्मूद है। हुंडई (Hyundai) की बिल्ड क्वॉलिटी और फीचर पैकेज इस प्राइस में शानदार डील देते हैं। Hyundai i20 की ऑटोमैटिक कार लग्जरी फील का बेस्ट उदाहरण है।

Leave a Comment