Mahindra XEV 9e EV : महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV, XEV 9e, ने बाज़ार में तहलका मचा दिया है। लॉन्च के बाद से ही इसकी डिमांड आसमान छू रही है। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन शुरुआती दौर में हर 10 मिनट में XEV 9e को एक नया ग्राहक मिल रहा था! इतनी जबरदस्त डिमांड की वजह से अब इस SUV को खरीदने के लिए लोगों को लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा है।
खासकर मुंबई जैसे शहर में XEV 9e का वेटिंग पीरियड 5 महीने यानी 150 दिन तक पहुंच गया है। वहीं, देश के बाकी बड़े शहरों में भी कम से कम 2 से 3 महीने का इंतज़ार करना पड़ रहा है। आइए, जानते हैं कि देश के 20 प्रमुख शहरों में XEV 9e का वेटिंग पीरियड कितना है।
शहरों में XEV 9e का वेटिंग पीरियड (सितंबर 2025)
देश के ज्यादातर बड़े शहरों में XEV 9e की डिमांड इतनी ज़्यादा है कि ग्राहकों को इसे पाने के लिए धैर्य रखना पड़ रहा है। मुंबई में जहां वेटिंग पीरियड 4-5 महीने है, वहीं दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, गुड़गांव, लखनऊ, ठाणे, सूरत, गाजियाबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर, पटना, फरीदाबाद, इंदौर और नोएडा जैसे शहरों में यह 2-3 महीने का है। इस इलेक्ट्रिक SUV की लोकप्रियता का अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि हर शहर में लोग इसे खरीदने के लिए बेताब हैं।
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
XEV 9e सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस में ही नहीं, बल्कि सेफ्टी में भी अव्वल है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक SUV ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में इसे पूरे 32 में से 32 अंक मिले, जबकि चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 अंक। यानी यह न सिर्फ बड़ों के लिए, बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद सुरक्षित है। यह खासियत XEV 9e को देश की सबसे सुरक्षित कारों में शुमार करती है।
XEV 9e के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
XEV 9e का डिज़ाइन और फीचर्स इसे भीड़ से अलग करते हैं। इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm और ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। टायर्स का साइज़ 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक स्पेस मिलता है, जो इसे लंबी यात्राओं के लिए परफेक्ट बनाता है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी ऑप्शन्स हैं। पहला 59kWh बैटरी पैक, जो 231hp पावर और 380Nm टॉर्क देता है। इसकी MIDC रेंज 542km है। यह 140kW फास्ट चार्जर से सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है, जबकि 7.2kW चार्जर से 8.7 घंटे और 11kW चार्जर से 6 घंटे लगते हैं। दूसरा ऑप्शन 79kWh बैटरी पैक है, जो 286hp पावर और 380Nm टॉर्क देता है।
इसकी रेंज 656km है। यह 170kW फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है, जबकि 7.2kW से 11.7 घंटे और 11kW से 8 घंटे लगते हैं। इतना ही नहीं, यह 0-100kph की स्पीड सिर्फ 6.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।











