देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Leaves Health Benefits : रोजाना इन पत्तों का सेवन, सेहत बनाए मजबूत और रोगों को करें अलविदा

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

Leaves Health Benefits : हमारे जीवन में पेड़-पौधों का महत्व बहुत बड़ा है। हम जिन चीज़ों से सांस लेते हैं, खाते हैं और अपनी सेहत को बेहतर रखते हैं, उनमें पौधों का योगदान सबसे अधिक होता है।

कई ऐसे पौधे हैं, जिनके फल, पत्ते, जड़ या फूल आयुर्वेदिक दवाओं की तरह काम करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पत्तों के बारे में बताएंगे, जो आपकी सेहत को कई तरह से बेहतर बना सकते हैं।

तुलसी – प्राकृतिक औषधि

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके पत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में तुलसी के पत्तों का काढ़ा बहुत फायदेमंद है।

इसके अलावा चाय में तुलसी मिलाकर पीने से दिमाग तरोताजा होता है और तनाव कम होता है। रोज तुलसी के पत्ते खाने से हृदय और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

नीम – बीमारियों का दुश्मन

नीम के पेड़ के लगभग हर हिस्से का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियों में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

स्किन इंफेक्शन, फोड़े-फुंसी और बैक्टीरियल इंफेक्शन में नीम के पत्ते बहुत लाभकारी हैं।

रोज सुबह खाली पेट 2-3 नीम के पत्ते चबाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, दांत मजबूत होते हैं और शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं।

पुदीना – स्वाद और सेहत का संगम

पुदीने के पत्ते न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। पुदीने में विटामिन ए, आयरन, फोलेट और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

यह पाचन को मजबूत बनाता है और सांसों को तरोताजा रखता है। गर्मियों में पुदीने के पत्ते को पानी में डालकर पीने से शरीर हाइड्रेटेड और ताजगी से भरपूर रहता है।

करी पत्ता – छोटी पत्ती, बड़े फायदे

करी पत्ते को किचन गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है।

करी पत्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहते हैं। इसके साथ ही यह पेट की समस्याओं, आंखों की रोशनी और बालों की मजबूती में भी मदद करता है।

पालक – स्वास्थ्य का सुपरफूड

पालक की पत्तियां आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। रोजाना पालक खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, बाल मजबूत होते हैं और खून की कमी दूर होती है।

एक कप उबला हुआ पालक डेली डाइट में शामिल करने से शरीर को कई तरह के हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं।

Leave a Comment