Honor X7d 5G : हाल ही में ऑनर ने अपने शानदार स्मार्टफोन Honor X7d 4G को लॉन्च किया था, और अब कंपनी ने इसके अपग्रेडेड वर्जन Honor X7d 5G को पेश कर सबको चौंका दिया है। यह फोन दमदार 6500mAh बैटरी के साथ आता है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का शानदार रियर कैमरा भी है।
कंपनी ने फिलहाल इसे मलेशिया में लॉन्च किया है। Honor X7d 5G को एक स्टोरेज वेरिएंट और दो स्टाइलिश रंगों में पेश किया गया है। इसके अलावा, यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट बनाता है। आइए, इस फोन की खासियतों और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Honor X7d 5G की खासियतें
टेक वेबसाइट डटेकआउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, Honor X7d 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 2.3 गीगाहर्ट्ज क्लॉक्ड स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एड्रिनो 619 जीपीयू भी इंटीग्रेटेड है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor X7d 5G में लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम प्री-इंस्टॉल है, जिसके ऊपर ऑनर का मैजिक ओएस 9.0 कस्टम स्किन दिया गया है। यह फोन केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Honor X7d 5G में 6.77 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1610×720 पिक्सेल है। यह डिस्प्ले 850 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। साथ ही, यह आई कम्फर्ट और डायनामिक डिमिंग तकनीक को सपोर्ट करता है, जो आंखों को आराम देता है।
दमदार कैमरा और बैटरी
Honor X7d 5G का कैमरा सिस्टम भी कमाल का है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर शामिल है। यह कैमरा शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी है।
बैटरी की बात करें तो Honor X7d 5G में 6500mAh की दमदार डुअल-सेल बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। यह 35W ऑनर सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
और क्या है खास?
Honor X7d 5G में कई शानदार फीचर्स हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। इसमें 2G/3G/4G/5G नेटवर्क सपोर्ट, डुअल नैनो सिम स्लॉट, 2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगाहर्ट्ज डुअल बैंड वाला WiFi 5, एनएफसी, ओटीजी, फिंगरप्रिंट सेंसर, इंस्टेंट AI बटन, 400% वॉल्यूम वाले डुअल स्पीकर, ऑनर साउंड 7.3, 5-स्टार SGS प्रीमियम ड्रॉप रेजिस्टेंस और IP65 रेटिंग जैसी खूबियां शामिल हैं।
फोन की मोटाई 8.24 एमएम है और वजन 206 ग्राम है, जो इसे आसानी से कैरी करने लायक बनाता है। कंपनी ने Honor X7d 5G को दो शानदार रंगों – वेलवेट ब्लैक और डेजर्ट गोल्ड में पेश किया है।
कीमत और उपलब्धता
Honor X7d 5G को वेलवेट ब्लैक और डेजर्ट गोल्ड रंगों में लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही ऑनर इसकी कीमत और बिक्री की तारीखों का ऐलान करेगा।











