देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Lauki Laddoo Recipe : अब लौकी का हलवा नहीं, बनाएं ये टेस्टी लड्डू, घर में हर कोई कहे वाह

By Rajat Sharma

Published on:


Lauki Laddoo Recipe : लौकी कई लोगों की पसंदीदा सब्जी नहीं है। इसके नाम से ही बच्चे अक्सर नाक मिचकाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है?

लौकी में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यही नहीं, इससे आप सिर्फ हलवा ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट और हेल्दी लड्डू भी बना सकते हैं। खासकर गर्मियों में ठंडे-ठंडे लौकी के लड्डू खाने में बेहद मज़ेदार लगते हैं।

लौकी के लड्डू बनाने की सामग्री

  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 3-4 बड़े चम्मच घी
  • ½ कप शक्कर
  • मिक्स ड्राईफ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) – ½ कप
  • 1 चुटकी इलायची पाउडर

बनाने की विधि

सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। कद्दूकस की हुई लौकी को हाथों से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें।

एक पैन में घी गर्म करें और उसमें लौकी डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। अब शक्कर डालकर तब तक भूनें जब तक पानी पूरी तरह से सूख न जाए।

मिक्स ड्राईफ्रूट्स को दरदरा पीसकर लौकी में मिलाएं। आंच बंद कर दें और लौकी को ठंडा होने दें।

ठंडा होने के बाद इसमें नारियल का बुरा और इलायची पाउडर मिलाएं। हाथों पर हल्का घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।

अब आपके हेल्दी और टेस्टी लौकी के लड्डू तैयार हैं। इसे आप चाय या हल्के स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं।

Leave a Comment