देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Budget Smartphones : 5000 डिस्काउंट के साथ लॉन्च हुए ये टॉप स्मार्टफोन, जानिए डिटेल्स

By Rajat Sharma

Published on:


Budget Smartphones : नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो रुकिए, क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं अगले हफ्ते से शुरू होने वाली धमाकेदार स्मार्टफोन सेल की पूरी जानकारी।

इस लिस्ट में 7000mAh बैटरी वाले शानदार फोन से लेकर वो मॉडल भी शामिल हैं, जो पहली सेल में 5000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे। Realme P4 5G, tel Zeno 20, Lava Play Ultra 5G, Realme P4 Pro 5G और Redmi 15 5G जैसे फोन हैं इस लिस्ट में। आइए, जानते हैं इनके फीचर्स, कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल।

Realme P4 5G

Realme P4 5G की पहली सेल 25 अगस्त को शुरू गई है। इसे Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 18,499 रुपये, 8GB+128GB के लिए 19,499 रुपये और 8GB+256GB के लिए 21,499 रुपये है। रंगों में इंजन ब्लू, फोर्ज रेड और स्टील ग्रे जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे।

सेल में ऑफर्स के साथ Realme P4 5G को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट, 50MP मेन रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh की दमदार बैटरी है। Realme P4 5G का परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ इसे बजट में बेस्ट ऑप्शन बनाता है।

tel Zeno 20

tel Zeno 20 की सेल भी 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। इसकी कीमत 3GB+64GB वेरिएंट के लिए 5,999 रुपये और 4GB+128GB के लिए 6,899 रुपये है। ऑरोरा ब्लू, स्टारलिट ब्लैक और स्पेस टाइटेनियम जैसे रंगों में उपलब्ध यह फोन ऑफर्स के बाद 5,749 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। tel Zeno 20 में 6.6 इंच का डिस्प्ले, यूनिसॉक T7100 चिपसेट, 13MP मेन रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी है। कम बजट में tel Zeno 20 एक शानदार विकल्प है।

Lava Play Ultra 5G

Lava Play Ultra 5G की पहली सेल भी 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये और 8GB+128GB के लिए 16,499 रुपये है। ऑफर्स के बाद इसे 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। आर्कटिक फ्रॉस्ट और आर्कटिक स्लेट जैसे रंगों में उपलब्ध इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट, 64MP मेन रियर कैमरा, 13MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी है। Lava Play Ultra 5G का कैमरा और डिस्प्ले इसे खास बनाता है।

Realme P4 Pro 5G

Realme P4 Pro 5G की सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Realme की वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी। इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये, 8GB+256GB के लिए 26,999 रुपये और 12GB+256GB के लिए 28,999 रुपये है।

बर्च वुड, डार्क ओक वुड और मिडनाइट आइवी जैसे रंगों में उपलब्ध यह फोन ऑफर्स के साथ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा, यानी पूरे 5000 रुपये की छूट! Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच का AMOLED 4D कर्व+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 50MP मेन रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी है। Realme P4 Pro 5G प्रीमियम लुक और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन है।

Redmi 15 5G

Redmi 15 5G की सेल 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Redmi की वेबसाइट और Amazon पर शुरू होगी। इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये, 8GB+128GB के लिए 15,999 रुपये और 8GB+256GB के लिए 16,999 रुपये है।

फ्रॉस्टेड व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सैंडी पर्पल जैसे रंगों में उपलब्ध इस फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट, 50MP मेन रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी है। Redmi 15 5G बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ देता है।

Leave a Comment