देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Arhar Dal Side Effects : जानें अरहर दाल के फायदे और नुकसान, ताकि आपकी सेहत रहे सुरक्षित

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Arhar Dal Side Effects : हम अक्सर सोचते हैं कि जो चीज़ें हम नियमित रूप से खाते हैं, वे हमारे लिए पूरी तरह से सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक हैं। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता।

कुछ हेल्दी समझी जाने वाली चीज़ें भी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे ही एक उदाहरण है अरहर की दाल।

अरहर दाल, जिसे तोर डाल भी कहते हैं, प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसके नियमित सेवन से कई लोगों की सेहत सुधरती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह लाभकारी होने की बजाय हानिकारक भी हो सकती है।

आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में जिन्हें अरहर दाल के सेवन से बचना चाहिए।

किडनी रोगियों को अरहर दाल से बचना चाहिए

अरहर दाल में पोटैशियम की मात्रा बहुत होती है। किडनी की समस्या वाले लोगों के लिए पोटैशियम का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।

इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और समस्या बढ़ सकती है। साथ ही, इसका अधिक सेवन किडनी स्टोन (पथरी) की समस्या को भी जन्म दे सकता है।

वजन कम करने वालों के लिए खतरनाक

अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो अरहर दाल का ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस दाल में कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा काफी होती है।

जरूरत से ज्यादा कैलोरी शरीर में जमा होकर वजन बढ़ा सकती है। इसलिए वजन कम करने वाले लोग इसे नियंत्रित मात्रा में ही खाएं।

बवासीर (पाइल्स) रोगियों को सतर्क रहना चाहिए

अरहर दाल में प्रोटीन अधिक होने के कारण इसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है, जो बवासीर के रोगियों के लिए जोखिम बढ़ा देती है।

अगर आप पहले से पाइल्स की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अरहर दाल का अधिक सेवन सूजन और ब्लीडिंग जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए सावधानी जरूरी

अरहर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) मध्यम से उच्च होता है। इसका ज्यादा सेवन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज वाले लोग इसे नियंत्रित मात्रा में ही लें।

एलर्जी वाले लोग ध्यान दें

कुछ लोगों को अरहर दाल से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन से उन्हें खुजली, स्किन रैशेज, लाल चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको अरहर दाल खाने पर कोई एलर्जी का लक्षण दिखाई दे, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।

अरहर दाल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन इसे सही मात्रा में और अपनी सेहत की स्थिति को ध्यान में रखकर ही खाएं।

किडनी, डायबिटीज, पाइल्स या एलर्जी जैसी समस्याओं वाले लोगों को इसे बचकर ही खा लेना चाहिए। हमेशा संतुलित आहार और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

Leave a Comment