Java 42 Bobber : अगर आप अपने दोस्तों के बीच स्टाइलिश और अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो नई जावा 42 बोबर आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
यह बाइक सिर्फ प्रीमियम लुक ही नहीं देती, बल्कि इसकी फोटो डिजाइन लैंग्वेज, दमदार परफॉर्मेंस और बोल्ड एग्रेसिव लुक इसे भीड़ में अलग पहचान दिलाते हैं। आइए जानते हैं जावा 42 बोबर की कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी।
नई जावा 42 बोबर की कीमत और वेरिएंट
जावा 42 बोबर को भारतीय बाजार में पाँच वेरिएंट और सात रंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है। यह आरामदायक क्रूजर बाइक है जिसकी कीमत 2.22 लाख रुपए से शुरू होकर 2.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) तक जाती है। नए जीएसटी अपडेट के बाद इसमें थोड़े बदलाव किए गए हैं।
इसका कुल वजन 185 किलोग्राम है और इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक बन जाती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
जावा 42 बोबर को पावर देने के लिए इसमें 334 सीसी BS6 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 29.51 Bhp की पावर और 32.74 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इंजन के फीचर्स
- 6-स्पीड स्मूथ मैन्युअल ट्रांसमिशन
- टॉप स्पीड 130 km/h
- माइलेज लगभग 30 km/l
यह इंजन न सिर्फ हाई परफॉर्मेंस देता है बल्कि बेहतरीन आवाज और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव भी सुनिश्चित करता है। आप इसे शहर की ट्रैफिक में और हाईवे दोनों जगह आराम से चला सकते हैं।
प्रीमियम फीचर्स और डिजाइन
जावा 42 बोबर में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
- सिंगल सीट डिजाइन – स्टाइल और आराम का बेहतरीन मिश्रण
- एलईडी लाइटिंग और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
- डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, टेकोमीटर
- साइड स्टैंड कट-ऑफ इंजन, फ्यूल चेतावनी और सर्विस रिमाइंडर
सुरक्षा और सस्पेंशन
सुरक्षा के मामले में जावा 42 बोबर काफी मजबूत है:
- ABS तकनीक
- आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक
आरामदायक यात्रा के लिए टेलीस्कोप फ्रंट फॉर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन
रियर सस्पेंशन एडजस्टेबल, जिससे आपकी सवारी और भी आरामदायक हो जाती है
जावा 42 बोबर का एग्रेसिव लुक, प्रीमियम फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस इसे उन बाइक लवर्स के लिए एक इकॉनिक विकल्प बनाते हैं, जो स्टाइल और पावर दोनों चाहते हैं।











