देहरादून (ब्यूरो)। देश के प्रमुख फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज देहरादून में अपने वार्षिक डीलर्स मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूरे उत्तराखंड से आए डीलरों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कंपनी ने आगामी स्प्रिंग-समर 2026 (SS’26) कलेक्शन के 400 से अधिक नए डिज़ाइनों और एक्सेसरीज़ का अनावरण किया, जिसमें दो खास इनोवेशन – जेल टेक्नोलॉजी (GEL Technology) और हैंड्स-फ्री डिज़ाइन शामिल हैं।
लिबर्टी शूज़ के निदेशक, रुचिर बंसल ने इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे AW’25 कलेक्शन की सफलता में मीडिया का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है।” उन्होंने बताया कि पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किए गए वाइब्रेशन शूज (जो थकान कम करते हैं और रक्त संचार सुधारते हैं) और वार्म शूज (जो सर्दियों में पैरों को गर्म रखते हैं) को ग्राहकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी के राजपाल शर्मा ने SS’26 कलेक्शन की नई तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि जेल टेक्नोलॉजी से बने जूते पहले से कहीं ज़्यादा आरामदायक और टिकाऊ होंगे। वहीं, हैंड्स-फ्री डिज़ाइन एक अभिनव कॉन्सेप्ट है, जो जूते पहनना और भी आसान और स्टाइलिश बना देगा। देहरादून के डिस्ट्रीब्यूटर, दीपेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड – हीलर्स, लीप एक्स, ल्यूसी एंड ल्यूक और आहा – कंपनी के कुल कारोबार में 70% से अधिक का योगदान देते हैं।
कंपनी के पब्लिक रिलेशन हेड, राकेश लांबा ने बताया कि लिबर्टी अब सिर्फ फुटवियर तक ही सीमित नहीं है। कंपनी ने हाल ही में लिबर्टी लाइफस्टाइल परफ्यूम लॉन्च किया है, जिसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा, LFO (Liberty Fashion & Accessories) के तहत महिलाओं के पर्स, पुरुषों के वॉलेट, बेल्ट, सॉक्स, शू पॉलिश और बैग जैसी एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध हैं। इससे लिबर्टी के शोरूम अब पूरे परिवार के लिए एक संपूर्ण डेस्टिनेशन बन गए हैं। वर्तमान में, लिबर्टी प्रतिदिन 50,000 से 60,000 जोड़ी जूते बना रही है, जो ब्रांड की मजबूत स्थिति और लोकप्रियता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में, राजपाल शर्मा ने कहा कि लगभग 70 साल पुरानी कंपनी होने के नाते लिबर्टी ने हमेशा अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखी है। उनका लक्ष्य है कि कंपनी फैशन, आराम और इनोवेशन का ऐसा मेल प्रस्तुत करती रहे, जिससे भारतीय फुटवियर उद्योग वैश्विक मानकों को छू सके। आज, लिबर्टी का देशभर में 10,000 से अधिक डीलरों और लगभग 500 एक्सक्लूसिव शोरूम का बड़ा नेटवर्क है। इस कार्यक्रम में कंपनी की तरफ से आशुतोष गुप्ता, लव कुमार, विराज मिश्रा और आनंद कुमार भी उपस्थित रहे।







