Homemade Lip Balm : आज के समय में हर कोई खूबसूरत और गुलाबी होंठ चाहता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे लिप बाम और लिपस्टिक अक्सर वादे के मुताबिक काम नहीं करते और कई बार ये आपके होंठों को और भी ज्यादा ड्राय कर देते हैं।
धूल, धूप और कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स होंठों को फीका और खुरदरा बना देते हैं। ऐसे में घर पर बना नेचुरल होममेड लिप बाम सबसे बेहतर और सुरक्षित विकल्प है।
होममेड लिप बाम न सिर्फ आपके होंठों को गुलाबी बनाएगा, बल्कि उन्हें हमेशा मुलायम, हाइड्रेटेड और हेल्दी भी रखेगा।
होममेड लिप बाम बनाने की सामग्री
- 2-3 ताजी स्ट्रॉबेरी के टुकड़े
- 1 छोटी चम्मच कोको बटर (या वैसलीन)
- 1 छोटी चम्मच नारियल तेल
- आधा चम्मच शहद
बनाने की विधि
सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और पेस्ट बना लें। एक छोटे बर्तन में नारियल तेल और कोको बटर डालकर हल्का गर्म करें।
अब इसमें स्ट्रॉबेरी पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक अच्छे से मिलाएं।
अंत में शहद डालकर मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छोटे कंटेनर या डिब्बे में डालें। आपका होममेड लिप बाम तैयार है।
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
इस लिप बाम में कोई केमिकल नहीं है, इसलिए आप इसे सुबह और रात दोनों समय लगा सकते हैं।
अगर कोको बटर न हो तो?
यदि आपके पास कोको बटर नहीं है, तो आप वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह होंठों को मुलायम रखने में equally effective है।
क्या लड़के भी इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिलकुल! यह लिप बाम लड़कों के लिए भी सुरक्षित है। इसे लगाने से होंठ नेचुरली सॉफ्ट, गुलाबी और हेल्दी रहेंगे।
क्यों चुनें होममेड लिप बाम?
नेचुरल इंग्रीडिएंट्स: स्ट्रॉबेरी, शहद और नारियल तेल पूरी तरह प्राकृतिक हैं।
सुरक्षित और केमिकल फ्री: आपके होंठों को नुकसान नहीं पहुँचाते।
इकॉनॉमिक: महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
कस्टमाइज़ेबल: आप अपनी पसंद के फ्लेवर या तेल के साथ प्रयोग कर सकते हैं।











