देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Ganesh Chaturthi Muhurat : गणेश चतुर्थी पर कब करें गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना, जानें सही समय और विधि

By Rajat Sharma

Published on:


Ganesh Chaturthi Muhurat : हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश का जन्म हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है।

माना जाता है कि विघ्नहर्ता गणपति की पूजा करने से जीवन से सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। इसी दिन से दस दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत होगी, जो 6 सितंबर 2025 (अनंत चतुर्दशी) तक चलेगा।

अंतिम दिन भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

इस बार बन रहे हैं शुभ योग

गणेश चतुर्थी 2025 पर कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं, जो इस पर्व को और भी मंगलकारी बना देंगे।

सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 5:57 से 6:04 तक

रवि योग : सुबह 5:57 से 6:04 तक

शुभ योग : सुबह से दोपहर 12:35 बजे तक

इसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ होगा।

साथ ही, इस दिन हस्त नक्षत्र प्रात:काल तक रहेगा, जिसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा।

गणेश प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त

मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म दोपहर में हुआ था, इसलिए उनकी प्रतिमा की स्थापना इसी समय करना सबसे शुभ माना जाता है।

26 अगस्त दोपहर 12:40 से 27 अगस्त दोपहर 3:44 तक गणेश चतुर्थी की तिथि मान्य होगी।

27 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:45 से दोपहर 12:55 तक – यह सबसे शुभ समय है।

इसके अलावा दोपहर 1:39 से शाम 6:05 तक का समय भी स्थापना के लिए उत्तम है।

गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये काम

धार्मिक मान्यता के अनुसार चतुर्थी तिथि पर चंद्रदर्शन वर्जित है।

इस दिन चंद्रोदय का समय सुबह 9:28 बजे है।

चंद्रास्त रात 8:57 बजे होगा।

इसलिए इस दौरान चंद्रमा को देखने से बचना चाहिए।

Leave a Comment