Festive Season Sale : स्मार्ट टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन या कोई और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का मन है? तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए, क्योंकि Amazon और Flipkart पर साल की सबसे बड़ी सेल बस आने वाली है।
जी हां, Flipkart ने अपनी Big Billion Days sale का टीजर जारी कर दिया है, वहीं Amazon ने भी Great Indian Festival Sale की झलक दिखा दी है। दोनों प्लेटफॉर्म्स ने अभी तक सेल की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वेबसाइट और ऐप पर दिख रहे बैनर्स से साफ है कि ये धमाकेदार सेल जल्द शुरू होने वाली है।
इस सेल में आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेस, फैशन और ढेर सारी कैटेगरीज में भारी डिस्काउंट मिलेगा। तो चलिए, जानते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स को…
Amazon Great Indian Festival Sale: 80% तक छूट
Amazon ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर Great Indian Festival Sale का टीजर जारी कर दिया है। खास बात ये है कि Amazon Prime मेंबर्स को इन डील्स का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। इसके साथ ही SBI बैंक कार्ड पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। Amazon ने टीज किया है कि इस सेल में कई प्रोडक्ट्स अपनी सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं, Amazon कई प्रोडक्ट्स पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी देगा।
Amazon के सेल लैंडिंग पेज पर सामने आया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80% तक छूट, होम, किचन और आउटडोर आइटम्स पर 80% तक छूट, फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50-80% छूट, होम अप्लायंसेस पर 65% तक छूट, स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65% तक छूट और मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40% तक छूट मिलेगी।
Amazon ने कई अन्य कैटेगरीज में भी डिस्काउंट का वादा किया है, जिसके बारे में आप उनकी वेबसाइट या ऐप पर जाकर और जान सकते हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale: हर चीज पर बंपर डिस्काउंट
Flipkart ने अभी ज्यादा डिटेल्स तो नहीं दी हैं, लेकिन इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी हर कैटेगरी में बंपर डिस्काउंट की उम्मीद है। चाहे वो स्मार्टफोन हों, लैपटॉप, किचन अप्लायंसेस, स्मार्ट टीवी, कपड़े, जूते या कोई और प्रोडक्ट, Flipkart की Big Billion Days sale में सब कुछ सस्ते दामों में मिलेगा। Flipkart हर साल की तरह इस बार भी प्रमुख बैंकों के साथ मिलकर इंस्टैंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑफर दे सकता है। टीजर में Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड्स पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट का जिक्र है।
अभी तक Flipkart ने सेल की तारीखों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों को देखें तो Big Billion Days sale सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हो सकती है। ये वो समय है जब फेस्टिव सीजन की वजह से स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, और होम अप्लायंसेस की डिमांड आसमान छूती है।










