देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

OnePlus Ace 6T के फीचर्स लीक, मिलेगी 1TB स्टोरेज और Ultra RAM

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

OnePlus Ace 6T : वनप्लस अपने नए फोन OnePlus 15 को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। यह फोन भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा। इसी बीच वनप्लस के एक और फोन की चर्चा शुरू हो गई है। इस फोन का नाम OnePlus Ace 6T है। कुछ दिन पहले कंपनी ने कन्फर्म किया था कि वह Snapdragon 8 Gen 5 से लैस दुनिया का पहला स्मार्टफोन लाने वाली है।

इस फोन के नाम को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म बना हुआ है। कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह फोन OnePlus Turbo हो सकता है। इसके बाद एक रिटेल बॉक्स का फोटो लीक हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि फोन का नाम OnePlus Ace 6 Pro Max है। हालांकि, वनप्लस के ऑफिशियल फैन क्लब ने बाद में कन्फर्म किया कि इस नाम का कोई डिवाइस नहीं है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह फोन OnePlus Ace 6T ही है।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार OnePlus Ace 6T में कंपनी हाई-रिफ्रेश रेट, अल्ट्रा-स्मूथ परफॉर्मेंस, सुपर-फास्ट फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग और Snapdragon 8 Gen 5 सीरीज फ्लैगशिप चिपसेट जैसे धांसू फीचर देने वाली है। फोन OnePlus 6T की तरह इलेक्ट्रिक पर्पल फिनिश में आ सकता है। एक टिपस्टर ने दावा किया कि कंपनी OnePlus Ace 6T के स्पेशल एडिशन के लिए Genshin Impact के साथ भी कोलैबोरेट करने वाली है।

टिपस्टर के अनुसार Snapdragon 8 Gen 5 से लैस यह फोन 16जीबी तक की LPDDR5x Ultra रैम और 1टीबी तक के UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा। इलेक्ट्रिक पर्पल कलर ऑप्शन के अलावा कंपनी इस फोन को फ्लैश ब्लैक और शैडो ग्रीन में लॉन्च कर सकती है।

इन फीचर्स के साथ आ सकता है OnePlus Ace 6T

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दे सकती है। यह 1.5K डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन की बैटरी 8000mAh की होगी। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा ऑफर कर सकती है।

वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर काम करेगा। फोन में मिलने वाले अडिशनल फीचर में मेटल मिडिल फ्रेम, अल्ट्रा-सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-axis लीनियर मोटर, ड्यूल स्पीकर और एनएफसी शामिल हो सकते हैं। OnePlus Ace 6T के ये फीचर्स इसे Snapdragon 8 Gen 5 पावर्ड गेमिंग बीस्ट बना सकते हैं।

Leave a Comment