Electric SUVs : भारतीय बाजार में Electric Four-Wheelers की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। रोजमर्रा की जरूरतों और पेट्रोल-डीजल से भारी बचत ने लोगों को EV की तरफ खींचा है। इसी वजह से इस सेगमेंट में नए मॉडल की एंट्री लगातार हो रही है। अब Electric SUVs के सेगमेंट में 4 नए मॉडल दस्तक देने वाले हैं।
इसमें महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियों के मॉडल शामिल हैं। ये सभी Electric SUVs सिंगल चार्ज पर 500Km से ज्यादा रेंज का दावा कर रही हैं। इनमें से कुछ दिसंबर तक लॉन्च हो जाएंगी। आइए, इन Electric SUVs के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक
टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक एक नए अवतार में 25 नवंबर को वापसी करने वाली है। हालांकि, कंपनी पहले इसका ICE मॉडल लॉन्च करेगी। इसके बाद 2026 की शुरुआत में सिएरा EV को पेश किया जाएगा। इसमें डुअल बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस Electric SUVs की ड्राइविंग रेंज करीब 500Km होगी।
टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, टेरेन ड्राइव मोड, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक रूफ और लेवल 2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे। यह मॉडल कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में कर्व EV से ऊपर होगा। टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में Electric SUVs की रेस को और रोमांचक बना देगी।
महिंद्रा XEV 9S
महिंद्रा आधिकारिक तौर पर XEV 9S के साथ अपना अगला EV चैप्टर शुरू करने वाली है। ये XUV700 का ऑल-इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव और XUV.e8 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। 27 नवंबर को लॉन्च होने वाली यह Electric SUVs ब्रांड के INGLO मॉड्यूलर EV प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसमें दो बैटरी कॉन्फिगरेशन होंगे, जिसमें टॉप-स्पेक वैरिएंट की रियल-वर्ल्ड रेंज 500Km तक होगी। कंपनी ने महिंद्रा XEV 9S के टीजर जारी करना शुरू कर दिए हैं। यह Electric SUVs सेगमेंट में महिंद्रा की मजबूत पकड़ को और बढ़ाएगी।
मारुति सुजुकी ई विटारा
मारुति सुजुकी की ई विटारा का हर कोई इंतजार कर रहा है। कंपनी इसे अगले महीने लॉन्च करने वाली है। यह मॉडल गुजरात प्लांट में बनाई जा रही है। इसे नेक्सा आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा। मारुति सुजुकी ई विटारा में 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक मिलेंगे। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 500Km से ज्यादा होगी। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS फीचर्स होंगे। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा EV, महिंद्रा XEV 9e और टाटा हैरियर EV जैसे मॉडल से होगा। मारुति सुजुकी ई विटारा Electric SUVs मार्केट में गेमचेंजर साबित हो सकती है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV
टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV के साथ Electric SUVs रेस में शामिल होगी, जो मारुति ई विटारा के साथ अपने अंडरपिनिंग्स शेयर करेगी। सुजुकी के हार्टेक्ट ई प्लेटफॉर्म पर बनी यह 5-सीटर SUV दो बैटरी पैक ऑप्शन, ऑल-डिजिटल कॉकपिट, डुअल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, OTA अपडेट और ADAS फंक्शन के पूरे सूट के साथ आएगी। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज भी 500Km तक होगी। 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली यह कार अपने ग्लोबल सिबलिंग्स जैसी डिजाइन आइडेंटिटी वाली होगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV Electric SUVs सेगमेंट में नई ऊर्जा लाएगी।











