देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

20,401 रुपये की भारी छूट के साथ मिल रहा iPhone 15 Plus, मौका हाथ से न जाने दें

By Rajat Sharma

Updated on:


iPhone 15 Plus : iPhone 17 की लॉन्चिंग में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। खबर है कि Apple 9 सितंबर को एक शानदार इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें नई iPhone सीरीज की धमाकेदार एंट्री हो सकती है। लेकिन अगर आप इंतजार करने के मूड में नहीं हैं और कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले वाला iPhone खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।

आज हम आपको एक ऐसे iPhone मॉडल के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी लॉन्च प्राइस से 20,401 रुपये सस्ता मिल रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं iPhone 15 Plus की। आइए, इस शानदार डील के बारे में सबकुछ जानते हैं…

20,401 रुपये की सीधी बचत

iPhone 15 Plus को भारत में साल 2023 में लॉन्च किया गया था। उस समय इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये थी। iPhone 16 के लॉन्च के बाद इसकी कीमत में भारी कटौती हुई, और अब Apple इंडिया की वेबसाइट पर यह 79,900 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन रुकिए, Amazon पर यह डील और भी शानदार है! Amazon पर iPhone 15 Plus का ब्लैक कलर वेरिएंट महज 69,499 रुपये में मिल रहा है, यानी लॉन्च प्राइस से 20,401 रुपये की सीधी बचत।

बाकी कलर वेरिएंट जैसे ब्लू, ग्रीन और पिंक 69,999 रुपये में लिस्टेड हैं। भले ही iPhone 15 Plus थोड़ा पुराना मॉडल है, लेकिन यह अभी भी कई फ्लैगशिप Android फोन्स को कड़ी टक्कर देता है। इतना ही नहीं, Amazon इस फोन पर 45,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। अगर आप इस डील का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Amazon पर जाकर ऑफर की पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं।

iPhone 15 Plus की खासियतें

iPhone 15 Plus और iPhone 15 में डिस्प्ले साइज को छोड़कर कोई खास अंतर नहीं है। iPhone 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जबकि iPhone 15 Plus में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन्स में सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले पैनल है, जो शानदार विजुअल क्वालिटी देता है।

डिजाइन की बात करें, तो इसमें एल्युमिनियम बॉडी, फ्रंट में सिरेमिक शील्ड और कलर-इंफ्यूज्ड ग्लास बैक पैनल मिलता है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB, 256GB और 512GB शामिल हैं। बड़ा डिस्प्ले होने की वजह से iPhone 15 Plus का वजन 201 ग्राम है।

यह फोन डायनेमिक आइलैंड HDR डिस्प्ले और 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आता है। IP68 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें A16 बायोनिक चिप दी गई है, जो तेज और स्मूथ अनुभव देती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 15 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है।

सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है, और कंपनी का दावा है कि यह फोन 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है।

Leave a Comment