देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Delhi Red Fort Car Explosion : लाल किले के पास ब्लास्ट, 8 मृत, चश्मदीद बोले – घर हिल गए

By Rajat Sharma

Published on:


Delhi Red Fort Car Explosion : दिल्ली की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया. ये दिल दहला देने वाली घटना गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के ठीक पास हुई. धमाका इतना तेज था कि कार में तुरंत भीषण आग लग गई और पास खड़ी दो और कारें भी इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं.

इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को फौरन एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य तेजी से चल रहा है.

ये इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला है, खासकर शाम के वक्त यहां लोगों की अच्छी-खासी चहल-पहल रहती है. धमाका कार में सीएनजी लीक होने की वजह से हुआ या कोई और कारण है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. अधिकारी मौके पर हैं और हर संभव एंगल से जांच की जा रही है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं.

क्या बोला फायर डिपार्टमेंट?

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने इस हादसे पर अहम जानकारी साझा की है. विभाग के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट की खबर मिली थी. इसके बाद 3 से 4 वाहनों में आग लग गई और उन्हें भारी नुकसान हुआ. फायर टीम्स ने फौरन एक्शन लिया और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की.

चश्मदीद की जुबानी

घटना के चश्मदीदों ने जो बताया, वो सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घर तक हिल गए. घटनास्थल के नजदीक की दुकानों के शीशे चटक गए और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ब्लास्ट वाली कार और उसकी जद में आई गाड़ियां आग का गोला बन गईं.

दिल्ली निवासी राजधर पांडे, जो हादसे के चश्मदीद हैं, ने बताया, “मैंने अपने घर से आग की ऊंची लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि आखिर माजरा क्या है. बहुत जोरदार धमाका हुआ था. मैं तो पास में ही रहता हूं.”

Leave a Comment