Congo Mine Bridge Collapse : दक्षिण-पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। कोबाल्ट खदान के पास पुल ढहने से करीब 32 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
ये हादसा लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो शहर में कलांडो माइन (Congo Mine Bridge Collapse) में हुआ, और हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लुआलाबा के गृह मंत्री रॉय कौम्बा ने 32 मौतों की पुष्टि की है। Congo Mine Bridge Collapse Video की ये क्लिप्स देखकर हर कोई सिहर उठा है।
इस वजह से धंसी खदान और टूटा पुल
गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे का पूरा राज खोला। उन्होंने बताया कि भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से खदान बंद थी। कोई कामकाज नहीं हो रहा था, मजदूरों का घुसना भी सख्ती से बैन था। लेकिन अवैध माइनिंग करने वाले मजदूर जबरन अंदर घुस आए। उन्हें रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स ने फायरिंग की, तो मजदूरों में भगदड़ मच गई।
सब पुल की तरफ भागे, जिससे खदान धंस गई और पुल भरभराकर गिर गया। मलबा सबके ऊपर आ गिरा। Congo Mine Bridge Collapse की ये घटना अवैध माइनिंग (Congo Mine Bridge Collapse) के खतरों को बयां करती है।
दम घुटने और मलबे में दबने से मौत
सोशल मीडिया पर वायरल Congo Mine Bridge Collapse Video में साफ दिख रहा है कि कई मजदूर खदान के अंदर खड़े हैं। अचानक एक हिस्सा ढह जाता है। लोग भागने लगते हैं, तो पूरा पुल और खदान उनके ऊपर गिर पड़ती है। धूल का जबरदस्त गुबार उड़ता है, चीख-पुकार मच जाती है। लोग एक-दूसरे पर लुढ़क जाते हैं।
At least 32 people have died after a collapse at a cobalt mine in southeastern DR Congo, authorities say.
A bridge at the site gave way, killing dozens of informal miners in Lualaba province.#DRC #Congo #Mining pic.twitter.com/bdcNrBndpI
— Cyrus (@Cyrus_In_The_X) November 16, 2025
इसी धूल में दम घुटने से और मलबे के नीचे दबकर मौत आई। मानवाधिकार आयोग ने हादसे में सेना, पुलिस और मजदूरों की भूमिका की जांच की मांग की है। Congo Mine Bridge Collapse Video की ये तस्वीरें हृदय विदारक हैं।
कांगो में खदान मजदूरी बड़ा काम
कांगो दुनिया का सबसे बड़ा कोबाल्ट प्रोड्यूसर है। कोबाल्ट का यूज इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की बैटरी में होता है, इसलिए पूरी दुनिया को इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन यहां कोबाल्ट प्रोडक्शन पर चीन का कंट्रोल है। गरीबी की मार से कांगो में बाल मजदूरी और खनन में भ्रष्टाचार चरम पर है। फिर भी, खदान मजदूरी कांगो वालों की मुख्य कमाई का जरिया है। भ्रष्टाचार और अवैध खनन की वजह से Congo Mine Bridge Collapse जैसे हादसे बार-बार होते रहते हैं।











