Budget Smartphones : कम बजट में पावरफुल बैटरी वाला नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको 8 हजार रुपये से कम की कीमत में आने वाले तीन जबर्दस्त फोन्स के बारे में बता रहे हैं।
इन फोन में आपको 7000mAh तक की बैटरी मिलेगी। बैटरी के अलावा ये फोन दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हमारी इस लिस्ट में Motorola और Realme के फोन भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन फोन के बारे में।
Motorola G06 Power
4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस Motorola G06 Power की कीमत अमेजन पर 7940 रुपये है। Motorola G06 Power 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि Motorola G06 Power की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर तीन दिन तक चल जाती है। Motorola G06 Power में आपको 6.88 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा।
यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Motorola G06 Power में दिया गया मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर Motorola G06 Power में आपको हीलियो G81 एक्सट्रीम देखने को मिलेगा।
Redmi A5 5G
4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस Redmi A5 5G की कीमत अमेजन इंडिया पर 7499 रुपये है। यह Redmi A5 5G 5200mAh की बैटरी से लैस है। Redmi A5 5G में दी गई यह बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi A5 5G में दिया गया डिस्प्ले 6.88 इंच का है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। Redmi A5 5G में फोटोग्राफी के लिए 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह Redmi A5 5G ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है।
Realme NARZO 80 Lite 4G
6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस Realme NARZO 80 Lite 4G की कीमत 7799 रुपये है। रियलमी का यह Realme NARZO 80 Lite 4G 6300mAh की बैटरी से लैस है। Realme NARZO 80 Lite 4G में दी गई यह बैटरी दो दिन तक चल जाती है। मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस वाला यह Realme NARZO 80 Lite 4G 90Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है।
इसमें आपको ऑक्टा-कोर चिपसेट देखने को मिलेगा। Realme NARZO 80 Lite 4G का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। यह Realme NARZO 80 Lite 4G Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है।











