देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

800 किमी तक चलेगी BMW iX3, भारत में लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट

By Rajat Sharma

Updated on:


BMW iX3 : जर्मन लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू (BMW) अपनी पहली Neue Klasse कार, नई पीढ़ी की BMW iX3 को 5 सितंबर को म्यूनिख ऑटो शो में दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। यह शानदार इलेक्ट्रिक SUV Vision Neue Klasse कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। इसकी सबसे खास बात है इसकी बैटरी, जो एक बार चार्ज में करीब 800 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

इतना ही नहीं, इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है, जिसके जरिए सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में BMW iX3 350 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। भारत के कार प्रेमियों के लिए खुशखबरी यह है कि यह धांसू इलेक्ट्रिक SUV ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारत में भी पेश की जाएगी। हालांकि, भारतीय सड़कों पर इसे 2026 की शुरुआत में देखा जा सकेगा। कंपनी इसे चेन्नई के पास अपने प्लांट में असेंबल करने की योजना बना रही है।

भारत में भी मचाएगी धूम

BMW iX3 को भारतीय बाजार में उतारने की पूरी तैयारी चल रही है। ग्लोबल लॉन्च के बाद कंपनी इसे भारत में लाएगी, और आने वाले महीनों में इसके भारतीय वर्जन की और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बीएमडब्ल्यू का यह कदम लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उसकी पकड़ को और मजबूत कर सकता है। BMW iX3 न सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मेल होगी, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी एक बेहतर विकल्प साबित होगी।

हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी BMW iX3

BMW iX3 सिर्फ रेंज और चार्जिंग स्पीड में ही नहीं, बल्कि हाई-टेक फीचर्स के मामले में भी बाकी कारों को कड़ी टक्कर देगी। इसमें ऑल-न्यू पैनोरमिक डिस्प्ले, 3D हेड-अप डिस्प्ले, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक नया स्टीयरिंग व्हील होगा।

खास बात यह है कि कंपनी इस SUV में अपना नया BMW ऑपरेटिंग सिस्टम X पेश करेगी, जो इसके iDrive सिस्टम को और भी स्मार्ट और एडवांस्ड बनाएगा। इसके अलावा, BMW iX3 में लेटेस्ट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी भी होगी, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी।

Leave a Comment