Lava Agni 3 5G : लावा अब भारतीय बाजार में Lava Agni 4 5G फोन लॉन्च करने की जोरदार तैयारी कर रहा है। ये Lava Agni 3 5G का सक्सेसर होगा, लेकिन दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है। पुराने Lava Agni 3 5G के बैक पैनल पर एक छोटी सी सेकेंडरी स्क्रीन लगी है, जिससे कॉल उठाना, मैसेज का झटपट रिप्लाई देना, सेल्फी क्लिक करना और ढेर सारे काम हो जाते हैं।
कंपनी दावा कर रही है कि ये भारत का पहला डुअल एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन है। आज हम Lava Agni 3 5G की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि नया मॉडल आने से पहले ये ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में जबरदस्त कटौती के साथ मिल रहा है। अगर आप यूनिक और स्टाइलिश फोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava Agni 3 5G परफेक्ट चॉइस बन सकता है। चलिए पता करते हैं कहां और कितना सस्ता हो गया ये Lava Agni 3 5G…
लॉन्च प्राइस से पूरे 6000 रुपये सस्ता हो गया Lava Agni 3 5G
लॉन्च के वक्त Lava Agni 3 5G का 8GB+128GB (विदआउट चार्जर) वेरिएंट 20,999 रुपये, 8GB+128GB (विद चार्जर) वेरिएंट 22,999 रुपये और 8GB+256GB (विद चार्जर) वेरिएंट 24,999 रुपये में आया था।
अभी अमेज़न पर Lava Agni 3 5G का 8GB+128GB (विदआउट चार्जर) वेरिएंट सिर्फ 16,999 रुपये, 8GB+128GB (विद चार्जर) वेरिएंट 18,999 रुपये और 8GB+256GB (विद चार्जर) वेरिएंट 20,999 रुपये में लिस्टेड है। मतलब हर वेरिएंट लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये सस्ता। Lava Agni 3 5G दो कलर में आता है – Pristine White और Heather Blue।
बैंक ऑफर से 2,000 रुपये एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जिससे शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रह जाएगी। यानी लॉन्च से पूरे 6,000 रुपये कम में Lava Agni 3 5G आपका हो सकता है।
Lava Agni 3 5G की खासियतें जो बनाती हैं इसे खास
दो एमोलेड डिस्प्ले का जादू
Lava Agni 3 5G डुअल-सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 14 पर चलता है। क्लीन UI के साथ आता है। कंपनी 3 ओएस अपग्रेड और 4 साल सिक्योरिटी पैच देगी। फ्रंट में 6.78 इंच 1.5K (1200×2652 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ। बैक पर 1.74 इंच AMOLED टच स्क्रीन है – कॉल रिसीव, मैसेज रिप्लाई, रियर कैमरे से सेल्फी, म्यूजिक कंट्रोल, टाइमर सेट करने जैसे काम आसान।
हैवी रैम और पावरफुल प्रोसेसर
Lava Agni 3 5G में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X चिपसेट है, 8GB LPDDR5 रैम के साथ। 8GB तक वर्चुअल रैम भी मिलती है। iPhone 16 जैसा एक्शन बटन है, जिसे रिंग/साइलेंट स्विच, फ्लैशलाइट ऑन जैसे कामों के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं।
OIS वाला 50MP कैमरा सेटअप
Lava Agni 3 5G में ट्रिपल रियर कैमरा – 50MP प्राइमरी (OIS), 8MP अल्ट्रावाइड (112° FOV), 8MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम, EIS)। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा (EIS)। 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज (एक्सपैंड नहीं)। डॉल्बी एटमॉस डुअल स्टीरियो स्पीकर्स। कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, USB-C। सेंसर्स – एक्सेलेरोमीटर, जायरो, प्रॉक्सिमिटी आदि।
फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी
Lava Agni 3 5G में 5000mAh बैटरी है, 66W फास्ट चार्जिंग – 19 मिनट में 50% चार्ज। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। वजन 212 ग्राम, साइज 163.7×75.53×8.8 mm।











