Bhojpuri Viral Video : भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक बार फिर से तहलका मच गया है। इस बार वजह बने हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह, जिनका नया गाना ‘लुंगिये बिछाई’ रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।
गाने में उनका सफेद दाढ़ी वाला नया लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 47 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
Bhojpuri Latest Song : खेसारी का नया भोजपुरी गाना बना नंबर वन ट्रेंड, सोशल मीडिया पर छाया
इस गाने में पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं प्रीति, जिनके साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद लुभा रही है। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में तारीफों की बरसात कर रहे हैं।
इससे पहले पवन सिंह का गाना ‘काहे रसेलू’ भी सुपरहिट साबित हुआ था। गाना ‘लुंगिये बिछाई’ को यूट्यूब पर Shristy Music नाम के चैनल से रिलीज़ किया गया है और यह गाना आते ही वायरल हो गया है।
भोजपुरी गानों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि पवन सिंह हर बार कुछ नया लेकर आते हैं जो फैंस के दिलों को छू जाता है।
यही नहीं, पवन सिंह अब सिर्फ भोजपुरी तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने गले का जादू बिखेरा है।
उन्होंने राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ में गाने ‘कटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ के कुछ लाइनों को अपनी आवाज दी है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का दबदबा तो पहले से रहा है, लेकिन अब वो अपनी बहुप्रतिभा से हर जगह छा रहे हैं। ‘लुंगिये बिछाई’ की सफलता उनके फैनबेस को और भी मजबूत बना रही है।







