देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Beetroot Dosa Recipe : नाश्ते में ट्राई करें बीटरूट डोसा, स्वाद भी लाजवाब और सेहत भी दुरुस्त

By Rajat Sharma

Published on:


Beetroot Dosa Recipe : आजकल लोग नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

अगर आप भी सुबह की शुरुआत किसी पौष्टिक और हटके डिश से करना चाहते हैं, तो बीटरूट डोसा आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

बीटरूट को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि हेल्थ को भी कई तरह से फायदे पहुंचाता है।

साउथ इंडिया का फेमस डोसा जब बीटरूट के ट्विस्ट के साथ बनता है, तो यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है।

क्यों ट्राय करें बीटरूट डोसा?

साधारण डोसा चावल और उड़द दाल से बनता है, लेकिन जब इसमें बीटरूट मिलाया जाता है, तो इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों दोगुना हो जाते हैं।

बीटरूट का नैचुरल लाल रंग और हल्की मिठास डोसे को एक खास टच देते हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए, जिन्हें अक्सर आयरन की कमी रहती है, यह डिश बेहद फायदेमंद है।

बीटरूट डोसा बनाने की सामग्री

  • आधा कप चावल
  • चौथाई कप उड़द दाल
  • एक मध्यम आकार का कसा हुआ बीटरूट
  • एक हरी मिर्च
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • स्वादानुसार नमक
  • डोसा सेंकने के लिए थोड़ा तेल

बनाने की आसान विधि

सबसे पहले चावल और उड़द दाल को 4–5 घंटे तक भिगोकर रखें। इन्हें मिक्सर में डालकर स्मूद बैटर बना लें।

बैटर में कसा हुआ बीटरूट, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

अब स्वादानुसार नमक डालकर इसे 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें।

नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, उस पर हल्का तेल लगाएं और बैटर को पतला फैलाएं।

डोसा को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंकें। लीजिए, आपका हेल्दी और टेस्टी बीटरूट डोसा तैयार है।

इसे नारियल की चटनी या गर्मागर्म सांभर के साथ सर्व करें और परिवार संग मजेदार नाश्ते का आनंद लें।

Leave a Comment