Arthritis Pain Relief : गठिया एक ऐसी समस्या है जो अक्सर हाथ, घुटने, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में दर्द और अकड़न पैदा करती है। यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ ही नहीं बल्कि जीवनशैली और खान-पान के कारण भी हो सकती है।
हालांकि, गठिया का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय और जीवनशैली के बदलाव अपनाकर आप दर्द में काफी हद तक आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके:
गर्म-ठंडे की सिकाई से मिलेगा आराम
गठिया के दर्द वाले जोड़ों पर गर्म और ठंडे पैक का उपयोग बहुत लाभकारी होता है। अगर जोड़ा सूजा हुआ है या गर्म है, तो ठंडा पैक लगाने से सूजन और दर्द कम होता है।
वहीं, अगर जोड़ों की मांसपेशियां तनाव में हैं, तो गर्म सिकाई राहत देती है। यह प्रक्रिया जोड़ के आसपास की रक्त संचार को बढ़ाती है और मांसपेशियों को आराम देती है।
तेल से मालिश करें
गठिया के दर्द में मालिश करना बहुत कारगर माना जाता है। गर्म औषधीय तेल का इस्तेमाल करें। अगर औषधीय तेल उपलब्ध नहीं है, तो सरसों या तिल का तेल गर्म करके उसमें 5-8 लहसुन की कलियां डालें।
कलियों को तेल में अच्छे से पकाएं और फिर तेल को आंच से उतार लें। दिन में 2-3 बार मालिश करने से जोड़ में दर्द और अकड़न दोनों कम होती हैं।
व्यायाम और हल्की एक्सरसाइज
गठिया के मरीजों के लिए सही व्यायाम बहुत जरूरी है। ऑस्टियोआर्थराइटिस में, जोड़ के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम मददगार होते हैं।
रुमेटॉइड गठिया में हल्के-फुल्के व्यायाम ही करने चाहिए। रोज़ाना हल्की सैर, योग, और स्ट्रेचिंग करने से जोड़ लचीले रहते हैं और दर्द में कमी आती है।
हेल्दी डायट और वजन नियंत्रण
वजन ज्यादा होने से जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। खासकर कुल्हा और घुटनों पर, उठने-बैठने या सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में शरीर का वजन कई गुना बढ़ जाता है।
इसलिए संतुलित और हेल्दी डायट लेना आवश्यक है। फल, सब्जियां, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त भोजन जोड़ को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं।
जीवनशैली में बदलाव
दिनचर्या में छोटे बदलाव भी गठिया के दर्द को कम कर सकते हैं। लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठें, हल्की सैर और स्ट्रेचिंग करें।
भारी सामान उठाने से बचें। नींद पूरी लें, क्योंकि शरीर को आराम और मरम्मत की जरूरत होती है।
घरेलू उपाय
अदरक और हल्दी जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व वाले घरेलू खाद्य पदार्थ जोड़ दर्द में आराम पहुंचा सकते हैं।
हरी सब्जियां, फल और पूरे अनाज खाने से जोड़ों की सूजन कम होती है। पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना भी बहुत जरूरी है।
गठिया दर्द को पूरी तरह से खत्म करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन गर्म-ठंडे की सिकाई, मालिश, व्यायाम और सही डायट से दर्द में काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।
अपने जीवनशैली में इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाकर आप जोड़ों की मजबूती और लचीलापन बनाए रख सकते हैं।











