देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Jeep Meridian अब 1.66 लाख रुपए सस्ती, जानें सभी वैरिएंट की नई कीमतें

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Jeep Meridian Discount : जीप इंडिया की शानदार लग्जरी कारों में शामिल Jeep Meridian अब और किफायती हो गई है! सरकार के नए GST स्लैब ने इस गाड़ी को खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत दी है। 22 सितंबर से Jeep Meridian के सभी वैरिएंट की कीमत में 6.66% यानी 2.58 लाख रुपये तक की कटौती हुई है।

पहले इसके बेस वैरिएंट Longitude की एक्स-शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 23.33 लाख रुपये हो गई है। यानी इस वैरिएंट पर 1.66 लाख रुपये की बचत हो रही है। अगर आप भी इस स्टाइलिश और दमदार SUV को खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसके नए वैरिएंट्स और कीमतों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

जीप मेरिडियन की नई कीमतें: कितनी बचत?

2.0-लीटर टर्बो डीजल मैनुअल

  • Longitude: पहले 24.99 लाख, अब 23.33 लाख (1.66 लाख की बचत, 6.64%)
  • Longitude Plus: पहले 27.80 लाख, अब 25.95 लाख (1.85 लाख की बचत, 6.65%)
  • Limited (O): पहले 30.79 लाख, अब 28.74 लाख (2.05 लाख की बचत, 6.66%)
  • Trail Edition: पहले 31.19 लाख, अब 29.12 लाख (2.07 लाख की बचत, 6.66%)

2.0-लीटर टर्बो डीजल ऑटो (TC)

  • Longitude: पहले 28.79 लाख, अब 26.88 लाख (1.91 लाख की बचत, 6.63%)
  • Longitude Plus: पहले 30.79 लाख, अब 28.74 लाख (2.05 लाख की बचत, 6.66%)
  • Limited (O): पहले 34.79 लाख, अब 32.48 लाख (2.31 लाख की बचत, 6.64%)
  • Limited (O) 4WD: पहले 36.79 लाख, अब 34.34 लाख (2.45 लाख की बचत, 6.66%)
  • Trail Edition: पहले 35.19 लाख, अब 32.86 लाख (2.33 लाख की बचत, 6.64%)
  • Trail Edition 4WD: पहले 37.19 लाख, अब 34.72 लाख (2.47 लाख की बचत, 6.66%)
  • Overland: पहले 36.79 लाख, अब 34.34 लाख (2.45 लाख की बचत, 6.66%)
  • Overland 4WD: पहले 38.79 लाख, अब 36.21 लाख (2.58 लाख की बचत, 6.65%)

जीप मेरिडियन के धांसू फीचर्स

Jeep Meridian न सिर्फ अपनी कीमत बल्कि फीचर्स के मामले में भी ग्राहकों का दिल जीत रही है। इस SUV में 10.1-इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं। इसके अलावा, लेदर से लिपटा स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर और 9-स्पीकर अल्पाइन साउंड सिस्टम इसे और खास बनाते हैं। टॉप वैरिएंट Overland में 11 से ज्यादा फीचर्स हैं, जिसमें एडवांस यूकनेक्ट टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के लिए एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) शामिल है।

छोटी और लग्जरी कारों पर नया GST नियम

सरकार ने छोटी कारों को राहत देते हुए पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारों पर GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। यह नियम CNG और LPG कारों पर भी लागू होगा। लेकिन शर्त यह है कि पेट्रोल और CNG कारों का इंजन 1200cc से कम और लंबाई 4 मीटर से कम होनी चाहिए। डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों के लिए भी 1500cc तक की क्षमता और 4 मीटर तक की लंबाई वाली कारों पर 18% GST लागू होगा।

हालांकि, Jeep Meridian जैसी लग्जरी और मिड-साइज SUV पर अब 40% GST लागू होगा। सरकार ने इन गाड़ियों को लग्जरी आइटम की श्रेणी में रखा है। इसमें 1200cc से बड़ी पेट्रोल कारें और 1500cc से बड़ी डीजल कारें शामिल हैं। साथ ही, UV, SUV, MUV, MPV और XUV जैसी गाड़ियां, जिनका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm से ज्यादा है, वो भी 40% GST के दायरे में आएंगी।

पुराने GST से कितनी राहत?

पहले लग्जरी कारों पर 28% GST के साथ 22% सेस लगता था, यानी कुल 50% टैक्स देना पड़ता था। नए GST स्लैब में सेस को हटाकर कुल टैक्स 40% कर दिया गया है। यानी Jeep Meridian जैसी गाड़ियों पर ग्राहकों को 10% टैक्स की बचत हो रही है। यह नया नियम 22 सितंबर से लागू हो चुका है, जिससे लग्जरी कार खरीदना अब पहले से ज्यादा किफायती हो गया है।

अगर आप Jeep Meridian खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इसकी नई कीमतें और शानदार फीचर्स इसे लग्जरी SUV सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं।

Leave a Comment