देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Kabab Recipe : कुकिंग बिगिनर्स के लिए आसान वेज कबाब रेसिपी, टेस्टी और हेल्दी

By Rajat Sharma

Published on:


Kabab Recipe : बच्चे हों या बड़े, टिफिन में हमेशा कुछ स्वादिष्ट खाना चाहिए। अगर रोज़ रोटी या पराठे खाते-खाते मन ऊब गया है, तो इस बार टिफिन में दें टेस्टी वेज सीक कबाब।

यह रेसिपी न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि बनाने में मेहनत भी बहुत कम लगती है। आइए जानते हैं, आसान तरीके से वेज कबाब कैसे बनाएं।

वेज कबाब बनाने के लिए सामग्री

  • 2 ढाई कप सोया चंक्स
  • 2 गाजर (घिसी हुई)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1 लाल मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 4 चम्मच बेसन

ड्रेसिंग के लिए सामग्री

  • ½ कप गाढ़ी दही
  • 1 खीरा (बारीक घिसा हुआ)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • स्वादानुसार नमक

वेज सीक कबाब बनाने की आसान विधि

सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें। जब यह फूल जाएं, तो हाथों से निचोड़कर पानी निकाल दें।

अब सोया चंक्स को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। एक बर्तन में पीसे हुए सोया चंक्स डालें।

घिसी हुई गाजर, बारीक कटा प्याज और हरा धनिया डालें। जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।

सोया सॉस डालकर सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब बेसन डालकर हाथों से मिला लें।

मिश्रण से अंडाकार आकार के कबाब बनाएं। पैन को गर्म करें और तेल डालकर कबाब को धीरे-धीरे चारों तरफ से सेंक लें।

ड्रेसिंग बनाने की विधि

गाढ़ी दही लें और उसमें घिसा हुआ खीरा डालें। खीरे का पानी निचोड़कर निकाल दें।

नमक और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह फेंटें।

कबाब सर्व करने का तरीका

तैयार पराठा लें। इसमें वेज सीक कबाब रखें। ऊपर से ड्रेसिंग और सलाद डालें। बस आपका टेस्टी वेज सीक कबाब तैयार है!

Advertisement

Leave a Comment