High Cholesterol Symptoms : आजकल ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है अनहेल्दी डाइट, जंक फूड्स का ज्यादा सेवन, एक्सरसाइज की कमी और तनाव।
हाई कोलेस्ट्रॉल शरीर में धीरे-धीरे जमता है और कई बार बिना किसी साफ लक्षण के दिल की बीमारियों तक ले जाता है। यही कारण है कि इसे “साइलेंट किलर” कहा जाता है।
क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल?
डाइट में अगर सैचुरेटेड फैट, तली-भुनी चीजें और शुगर ज्यादा हो तो यह लीवर में कोलेस्ट्रॉल प्रोडक्शन को बढ़ा देता है। नतीजा – मोटापा, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
समय रहते पहचान जरूरी
अगर शुरुआती संकेतों पर ध्यान दे दिया जाए तो लाइफस्टाइल चेंज, हेल्दी डाइट और सही दवाओं से इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
आइए जानते हैं शरीर में दिखने वाले कुछ बदलाव, जो हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करते हैं –
आंखों के आसपास पीले धब्बे
अगर आंखों के किनारे या पलकों के पास पीले रंग का बम्प दिखे तो ये ब्लड में फैट बढ़ने का संकेत है। इसे जैंथोमा कहा जाता है और ये सीधे तौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा होता है।
आंखों में रंगीन घेरा
कई लोगों की आंखों के कलर्ड हिस्से (कॉर्निया) के चारों ओर ग्रे, नीला या सफेद घेरा बनने लगता है। इसे कॉर्नियल आर्कस कहते हैं, और ये उम्र के साथ खासकर पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलता है। यह भी बैड कोलेस्ट्रॉल का लक्षण है।
चेहरे पर फैटी बम्प
सिर्फ आंखों के पास ही नहीं, बल्कि चेहरे की स्किन पर छोटे-छोटे फैटी बम्प्स भी दिखाई देने लगते हैं। ये दर्द नहीं करते, लेकिन ये शरीर में फैट डिपॉजिट होने का इशारा हैं।
हाथों में सूजन और दर्द
हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से जब खून का सही फ्लो हाथों तक नहीं पहुंच पाता, तो उंगलियों की पोर में सूजन आने लगती है। कई बार इसके साथ हल्का दर्द और अकड़न भी महसूस होती है।
हाथ-पैरों में झुनझुनी
खून की सप्लाई बाधित होने पर हाथ-पैरों में सूई चुभने जैसा दर्द या झुनझुनी महसूस होती है। ये भी बैड कोलेस्ट्रॉल का एक अहम संकेत हो सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। अगर शरीर में ये बदलाव दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
समय पर जांच और सही इलाज से आप अपने दिल और पूरे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।











