Bullet Coffee Side Effects : आजकल घी कॉफी यानी बुलेट कॉफी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर इसे हेल्दी ड्रिंक के रूप में बहुत प्रमोट किया जाता है।
खासकर इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वाले, लो कार्ब डायट फॉलो करने वाले या ब्रेकफास्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर इसे पीते हैं।
कहा जाता है कि यह डाइजेशन सुधारती है, वेट लॉस में मदद करती है और एनर्जी बढ़ाती है। साथ ही यह लंबे समय तक पेट भरा रहने का एहसास देती है।
लेकिन क्या यह हर किसी के लिए फायदेमंद है? दरअसल, कुछ लोगों के लिए घी कॉफी पीना नुकसानदेह भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए नहीं
घी कॉफी पीने के बाद भूख लंबे समय तक नहीं लगती। डायबिटीज में नियमित अंतराल पर कार्बोहाइड्रेट लेना जरूरी होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे पीने से बचना चाहिए।
पेट और डाइजेशन की समस्या वाले लोग
अगर आपको गैस, हार्टबर्न या डाइजेशन की कमजोरी है, तो घी कॉफी आपके लिए सही नहीं है।
यह पेट की लाइनिंग को इरिटेट कर सकती है, जिससे ब्लोटिंग, डायरिया और पेट में परेशानी हो सकती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट के मरीज
बटर और घी कॉफी हाई कोलेस्ट्रॉल डाइट के लिए उपयुक्त नहीं है। हार्ट की समस्या वाले लोग इसे पीने से बचें, क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक हो सकती है।
लंबे समय तक ब्रेकफास्ट रिप्लेसमेंट के रूप में नहीं
घी कॉफी में प्रोटीन और फाइबर जैसी जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है। अगर आप इसे लंबे समय तक ब्रेकफास्ट के विकल्प के रूप में पीते हैं, तो शरीर में पोषण की कमी हो सकती है और कमजोरी महसूस हो सकती है।
घी कॉफी हेल्दी लग सकती है, लेकिन हर किसी के लिए सही नहीं है। डायबिटीज, पेट, हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट की समस्या वाले लोग इसे भूलकर भी न पीएं।
इसे संतुलित मात्रा में और सही समय पर ही लेना सबसे सुरक्षित रहेगा।











