देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Kaju Barfi Recipe : घर पर बनाएं बिना दूध और खोवा की स्पेशल बर्फी, टेस्ट ऐसा कि सबको पसंद आए

By Rajat Sharma

Published on:


Kaju Barfi Recipe : अगर आपको अचानक कुछ मीठा खाने का मन हो और घर में दूध या खोया न हो, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।

बस काजू और चीनी से आप कुछ ही मिनटों में मार्केट जैसी मुलायम और टेस्टी काजू कतली बना सकती हैं। आइए जानते हैं आसान रेसिपी।

काजू कतली बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम काजू
  • 150–200 ग्राम पिसी हुई चीनी (मिठास के अनुसार)

आसान रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप

काजू भिगोएं – सबसे पहले 250 ग्राम काजू लें और इन्हें गर्म पानी में 3-4 घंटे तक भिगोकर छोड़ दें। इससे काजू फूलकर नरम हो जाएंगे।

काजू पीसें – भीगे हुए काजू को छानकर मिक्सर जार में डालें और बिना पानी के दरदरा पीस लें। अगर ज़रूरत लगे तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें पेस्ट पतला न हो।

चीनी मिलाएं – अब इसमें पिसी हुई चीनी डालें। अगर हल्की मिठास पसंद है तो 150 ग्राम और अगर ज़्यादा मीठा पसंद है तो 200 ग्राम चीनी डालें।

पेस्ट तैयार करें – मिक्सर चलाकर काजू और चीनी को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब यह चिकना और गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा।

पेस्ट पकाएं – इस मिश्रण को नॉन-स्टिक पैन में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 15-20 मिनट तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा और जमने लायक न हो जाए।

आकार दें – गाढ़ा मिश्रण निकालकर बटर पेपर पर रखें। हल्का-सा गूंधें और बेलन से बेलकर चौकोर या डायमंड आकार में काट लें।

गार्निश करें – चाहें तो ऊपर से सिल्वर वर्क लगाकर और आकर्षक बना सकती हैं।

लीजिए, घर पर बनी मुलायम और स्वादिष्ट काजू कतली तैयार है, जो मिठाई की दुकान को भी टक्कर देगी।

Leave a Comment