देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Mango Leaves For Diabetes : डायबिटीज कंट्रोल से लेकर किडनी क्लीनिंग तक, चमत्कारी है आम का पत्ता

By Rajat Sharma

Published on:


Mango Leaves For Diabetes : आम को फल का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पत्तियां भी उतनी ही फायदेमंद होती हैं?

आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में आम की पत्तियों का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। इनमें मैग्नीफेरिन, कैफिक एसिड, गैलिक एसिड, फ्लेवोनॉइड्स और कई पॉलिफिनॉल्स जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

यही वजह है कि आम की पत्तियां शरीर को डायबिटीज से लेकर अस्थमा तक कई समस्याओं से बचाने में मददगार होती हैं।

आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी

आम की पत्तियों में विटामिन A मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है।

खासतौर पर डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्या में ये बेहद असरदार साबित हो सकती हैं।

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करे

डायबिटीज के मरीजों के लिए आम की पत्तियां किसी औषधि से कम नहीं।

इनमें मौजूद टैनिन शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

आम की पत्तियां फाइबर, पैक्टिन और विटामिन C से भरपूर होती हैं। ये तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर दिल और धमनियों को स्वस्थ रखते हैं।

किडनी और लिवर को रखें स्वस्थ

डायबिटीज की वजह से किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आम की पत्तियों का नियमित सेवन किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

इतना ही नहीं, यह पथरी की समस्या से राहत दिलाने और लिवर की सेहत को भी बेहतर करने में फायदेमंद है।

ऐसे करें सेवन

ताजे छोटे आम के पत्ते तोड़कर धो लें और सुबह खाली पेट चबाएं।

रात भर पानी में भिगोकर रखे गए पत्तों का सुबह सेवन करें।

पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें और रोज सुबह एक चम्मच पानी के साथ लें।

इन आसान तरीकों से आप आम की पत्तियों के औषधीय गुणों का फायदा उठा सकते हैं।

Leave a Comment