देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Swiggy Platform Fee : त्योहारों से पहले स्विगी-जोमैटो का बड़ा फैसला, खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा

By Rajat Sharma

Published on:


Swiggy Platform Fee : स्विगी (Swiggy) से खाना ऑर्डर करने वालों के लिए बुरी खबर! अब आपके फूड डिलीवरी (Food Delivery) के बिल में थोड़ा और इजाफा होने वाला है। स्विगी ने अपने फूड डिलीवरी बिजनेस (Swiggy Food Delivery) के लिए प्लेटफॉर्म फीस को कुछ खास इलाकों में 12 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया है।

ये फीस उन जगहों पर लागू की गई है, जहां से ऑर्डर की संख्या ज्यादा रहती है। पहले कंपनी ने इस फीस को 14 रुपये करने का फैसला लिया था, लेकिन अब इसे एक रुपये और बढ़ा दिया गया है। इस 15 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस में जीएसटी (GST) शामिल है। यानी अब स्विगी (Swiggy) के जरिए खाना ऑर्डर करने पर आपकी जेब पर थोड़ा और बोझ पड़ सकता है।

जोमैटो ने भी बढ़ाई फीस

स्विगी (Swiggy) के प्रतिद्वंद्वी जोमैटो (Zomato) ने भी हाल ही में अपनी प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया है। मंगलवार को जोमैटो ने फूड डिलीवरी ऑर्डर (Zomato Food Delivery) पर लगने वाली फीस को 10 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया। हालांकि, इस फीस में जीएसटी (GST) शामिल नहीं है। त्योहारों के सीजन में ऑर्डर की संख्या बढ़ने की उम्मीद के चलते जोमैटो ने यह कदम उठाया है।

स्विगी ने सबसे पहले अप्रैल 2023 में 2 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस शुरू की थी और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 12 रुपये तक ले गया। अब 15 रुपये की फीस लागू करके स्विगी ने अपने कारोबार की लागत को कवर करने और मुनाफा बढ़ाने की कोशिश की है। जोमैटो ने भी अक्टूबर 2024 में अपनी फीस बढ़ाई थी, जिससे दोनों कंपनियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

फीस बढ़ाने के पीछे का कारण

स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) जैसी फूड डिलीवरी कंपनियां इस छोटी-सी फीस से बड़ा मुनाफा कमाती हैं। औसतन 500-600 रुपये के ऑर्डर की तुलना में यह फीस भले ही कम लगे, लेकिन यह कंपनियों को अपने कारोबार को मजबूत करने में मदद करती है। स्विगी ने इस फीस बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में भारी नुकसान हुआ है।

इस तिमाही में स्विगी का घाटा साल-दर-साल दोगुना होकर 1,197 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसका बड़ा कारण है कंपनी का क्विक कॉमर्स बिजनेस इंस्टामार्ट (Instamart) में भारी निवेश। हालांकि, इस दौरान स्विगी की ऑपरेटिंग आय 54% बढ़कर 4,961 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन ऑपरेटिंग, निवेश और फाइनेंसिंग गतिविधियों की वजह से कुल कैश आउटफ्लो 1,053 करोड़ रुपये रहा।

Leave a Comment