Clove Water For Diabetes : लौंग रसोई का ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता बल्कि यह सेहत का खज़ाना भी है।
आयुर्वेद में लौंग को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसमें विटामिन C, E, K, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
खास बात यह है कि अगर आप सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीते हैं, तो इसके फायदे और भी ज़्यादा मिलते हैं।
यह आदत डायबिटीज, पाचन, इम्युनिटी और वजन घटाने जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद साबित होती है।
डायबिटीज में लाभकारी
डायबिटीज़ के मरीजों के लिए लौंग का पानी किसी दवा से कम नहीं है। इसे रोज़ाना खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और शरीर में इंसुलिन का स्तर बेहतर होता है।
इसके साथ ही यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है।
इम्युनिटी को बनाए मज़बूत
अगर आप अक्सर बीमार पड़ते हैं या छोटे-छोटे इंफेक्शन जल्दी लग जाते हैं, तो सुबह लौंग का पानी पीना शुरू कर दीजिए।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं।
शरीर की डिटॉक्स और वजन घटाने में मददगार
आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। नियमित रूप से लौंग का पानी पीने से यह टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स हो जाता है।
यही नहीं, डिटॉक्स होने से फैट बर्निंग की प्रक्रिया भी तेज होती है और धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
लौंग का पानी दांत और मसूड़ों की समस्याओं में भी राहत देता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते, जिससे सांसों की बदबू दूर होती है और दांत मज़बूत बनते हैं।
लौंग का पानी बनाने का आसान तरीका
लौंग का पानी तैयार करना बेहद आसान है। इसके लिए –
रात को एक गिलास गुनगुने पानी में 5–6 लौंग भिगो दें।
सुबह इस पानी को धीमी आंच पर 15–20 मिनट उबालें।
हल्का ठंडा होने पर इसे धीरे-धीरे घूंट लेकर पिएं।
नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नज़र आने लगेगा।











