देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Ukadiche Modak Recipe : घर पर बनाएं श्री गणेश के पसंदीदा उकडीचे मोदक, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

By Rajat Sharma

Published on:


Ukadiche Modak Recipe : गणेश चतुर्थी का त्योहार हर घर में उमंग और भक्ति का माहौल लेकर आता है।

इस दिन भगवान गणेश को 21 प्रकार के भोग लगाने की परंपरा है, लेकिन उनमें से सबसे खास और प्रिय है उकडीचे मोदक (Ukadiche Modak)।

महाराष्ट्र की रसोई से निकलकर आज यह व्यंजन पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है।

नारियल और गुड़ की भरावन, चावल के आटे की मुलायम परत और देसी घी की खुशबू से बना यह मोदक न सिर्फ बप्पा को प्रसन्न करता है बल्कि पूरे घर को मिठास और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।

आवश्यक सामग्री

  • आटे के लिए
  • चावल का आटा – 2 कप
  • पानी – 2 कप
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – 1 चुटकी
  • नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 2 कप
  • गुड़ (कसा हुआ) – 1 कप
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • घी – 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि (Ukadiche Modak Recipe)

भरावन तैयार करें – सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। उसमें नारियल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर चलाते रहें।

जब गुड़ पूरी तरह पिघलकर मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। आपकी मीठी स्टफिंग तैयार है।

एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें घी व चुटकीभर नमक डालें। अब इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा मिलाएं।

गैस बंद कर बर्तन को ढक दें। हल्का गुनगुना रहने पर आटे को नरम और चिकना गूंध लें।

गूंथे हुए आटे की छोटी लोइयां बनाएं। हाथ पर थोड़ा घी लगाकर इन्हें पूरी के आकार में बेलें।

बीच में तैयार नारियल-गुड़ की भरावन रखें और किनारों को मोड़कर मोदक का आकार दें।

तैयार मोदकों को स्टीमर में रखें और 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं। पकने के बाद ये सफेद, चमकदार और बेहद स्वादिष्ट दिखेंगे।

अब गरमा-गरम उकडीचे मोदक बप्पा को भोग लगाएं और परिवार संग आनंद लें।

Leave a Comment