Protein Deficiency Signs : आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर जागरूकता बढ़ती जा रही है। हेल्दी खाने में प्रोटीन, विटामिन और अन्य जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल करना बेहद जरूरी माना जाता है।
लेकिन फिर भी बहुत से लोगों के खाने में इन न्यूट्रिएंट्स का सही संतुलन नहीं होता। इसका असर धीरे-धीरे शरीर पर पड़ता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देता है।
खासकर अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो, तो कुछ खास लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है।
फैटी लीवर
प्रोटीन की कमी का पहला संकेत फैटी लीवर हो सकता है। जब शरीर में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं होता, तो लीवर सेल्स में फैट जमा होने लगता है।
रिसर्च से पता चला है कि आंतों के बैक्टीरिया और सेल्स में बदलाव की वजह से लिपोप्रोटीन यानी फैट ट्रांसपोर्ट करने वाले प्रोटीन ठीक से काम नहीं कर पाते। इसका नतीजा लीवर में फैट जमा होना होता है।
शरीर में सूजन (एडिमा)
प्रोटीन की कमी से शरीर में सूजन यानी एडिमा भी हो सकती है। खासकर महिलाओं में हाथ-पैरों में सूजन दिखाई देती है। इसका कारण ब्लड में एल्ब्यूमिन प्रोटीन की कमी है।
एल्ब्यूमिन ब्लड में प्रेशर बनाए रखता है और लिक्विड को ब्लड सर्कुलेशन में खींचता है। जब प्रोटीन की कमी हो जाती है, तो यह लिक्विड ब्लड से बाहर होकर टिश्यू में जमा हो जाता है। नतीजा—हाथ, पैरों और घुटनों में सूजन।
स्किन, बाल और नाखूनों की समस्याएं:
प्रोटीन की कमी होने पर स्किन ड्राई और फ्लेकी हो जाती है। बालों का ग्रोथ रुक जाता है और उनका टेक्सचर बिगड़ जाता है।
नाखून कमजोर और आसानी से टूटने लगते हैं। स्किन पर रेडनेस, पैच और स्पॉट दिखाई देने लगते हैं।
कमजोरी और मसल्स की कमी:
जब शरीर में प्रोटीन कम होता है, तो शरीर मसल्स से प्रोटीन लेने लगता है। इसका असर होता है दुबलापन और कमजोरी।
बच्चों में प्रोटीन की कमी से ग्रोथ रुक जाती है या धीमी हो जाती है।
बढ़ती भूख और मोटापा:
प्रोटीन की कमी से भूख अधिक लगती है और कैलोरी का सेवन बढ़ जाता है। बॉडी कम प्रोटीन होने पर आपको ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करती है।
नतीजा, लोग ज्यादा कार्ब्स खाते हैं और शरीर में मोटापा बढ़ता है।
इसलिए प्रोटीन की सही मात्रा खाना और इसे संतुलित डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है।











