PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के लाखों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। ये राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंचती है। अब तक इस योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और अब किसान 21वीं किश्त (PM Kisan 21st Installment) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अगर आप भी इस किश्त का फायदा उठाना चाहते हैं, तो समय रहते रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी कराना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आप कैसे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
पीएम किसान योजना क्या है? (PM Kisan Yojana)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) छोटे और सीमांत किसानों के लिए सरकार की एक बड़ी पहल है। इसके तहत हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास खेती की जमीन होनी चाहिए। साथ ही, आपके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स देने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन के दस्तावेज सही होने जरूरी हैं।
21वीं किश्त के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां ‘Farmers Corner’ में ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर डालें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, पता, बैंक डिटेल और जमीन से जुड़ी जानकारी भरें। मोबाइल पर आए ओटीपी को डालकर फॉर्म सबमिट करें।
आखिर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज अपलोड करें। बस, आपका रजिस्ट्रेशन पूरा! इसके बाद आपकी जानकारी की जांच होगी, और आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किश्त के लिए पात्र हो सकते हैं।
ई-केवाईसी क्यों है जरूरी?
21वीं किश्त (PM Kisan 21st Installment) पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि आप सही और पात्र किसान हैं। ई-केवाईसी के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं, आधार नंबर डालें और मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन पूरा करें। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत हो, तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। बिना ई-केवाईसी के किश्त आपके खाते में नहीं आएगी।
अपनी किश्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
यह जानना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाएं और ‘Farmers Corner’ में ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें। वहां मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस चेक करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप 21वीं किश्त (PM Kisan 21st Installment) के लिए तैयार हैं। अगर नाम नहीं दिख रहा, तो तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें ताकि गलतियों को ठीक किया जा सके।
जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
रजिस्ट्रेशन और किश्त पाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन की खसरा-खतौनी या रजिस्ट्रेशन की कॉपी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। ये दस्तावेज सही होने पर ही आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ ले सकते हैं।
21वीं किश्त कब आएगी? (PM Kisan 21st Installment)
इस योजना के तहत हर चार महीने में एक किश्त जारी होती है। 19वीं किश्त फरवरी में आई थी, जबकि 20वीं किश्त जून में आने वाली थी, लेकिन यह अगस्त तक खिसक गई। अगर जून से गिनती करें, तो 21वीं किश्त (PM Kisan 21st Installment) अक्टूबर 2025 में आ सकती है। लेकिन अगर अगस्त से हिसाब लगाएं, तो यह नवंबर या दिसंबर 2025 तक भी आ सकती है। इसलिए, समय रहते रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी पूरी कर लें ताकि आपको आर्थिक मदद समय पर मिल सके।











