देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Upcoming SUVs : Tata Harrier और Safari अब पेट्रोल में! देखें 2025 की टॉप Upcoming SUVs

By Rajat Sharma

Published on:


Upcoming SUVs : अगर आप निकट भविष्य में एक दमदार पेट्रोल SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगले 2-3 महीने आपके लिए खास होने वाले हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई Upcoming SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

इनमें कुछ बिल्कुल नई गाड़ियां होंगी, तो कुछ मौजूदा मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन। यानी, SUV सेगमेंट में जबरदस्त टक्कर और ढेर सारे नए ऑप्शंस आपके लिए तैयार हैं। आइए, जानते हैं इन 5 Upcoming SUVs के बारे में विस्तार से।

मारुति सुजुकी एस्कुडो 

मारुति सुजुकी अपनी दूसरी मिड-साइज SUV, जिसे अभी Maruti Suzuki Escudo के नाम से जाना जा रहा है, लॉन्च करने जा रही है। यह Maruti Suzuki Escudo ग्रैंड विटारा पर आधारित होगी, लेकिन इसे कंपनी की एरीना डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा। इस Upcoming SUV में 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5L हाइब्रिड पेट्रोल और CNG इंजन के ऑप्शंस मिल सकते हैं।

साथ ही, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी होगा। अगर आप किफायती और दमदार पेट्रोल SUV की तलाश में हैं, तो Maruti Suzuki Escudo आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

नेक्स्ट-जेन हुंडई वेन्यू 

हुंडई अपनी सुपरहिट Hyundai Venue का थर्ड जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी में है। इस Upcoming SUV में नया डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स का तड़का होगा। इंजन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, यानी मौजूदा 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन बरकरार रहेंगे।

लेकिन फीचर्स की बात करें, तो Hyundai Venue में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरामिक सनरूफ और अपडेटेड ADAS टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। यह पेट्रोल SUV स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल होगी।

टाटा पंच फेसलिफ्ट 

टाटा मोटर्स अपनी एंट्री-लेवल Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इस Upcoming SUV में बड़ा टचस्क्रीन, टच-बेस्ड HVAC पैनल और नया स्टीयरिंग व्हील जैसे अपडेट्स मिल सकते हैं।

इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा, यानी यह मौजूदा 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 87bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क देता है। साथ ही, इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के ऑप्शंस होंगे। Tata Punch उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बजट में दमदार पेट्रोल SUV चाहते हैं।

टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल 

नवंबर में टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप Tata Harrier और Tata Safari को पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ पेश करने जा रही है। इन Upcoming SUVs में कंपनी का नया 1.5L TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 170bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस मिलेंगे। अगर आप पावरफुल और प्रीमियम पेट्रोल SUV की तलाश में हैं, तो Tata Harrier और Tata Safari आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

Leave a Comment