देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Heart Attack Symptoms : अगर रात में बार-बार हो रही है ये परेशानी, तो हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत

By Rajat Sharma

Updated on:


Heart Attack Symptoms : आजकल दिल की बीमारी एक बड़ी चिंता का विषय बन चुकी है। दुनियाभर में हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से कई मौतें रोकी जा सकती थीं, अगर समय रहते कुछ संकेतों पर ध्यान दिया गया होता।

बदलती लाइफस्टाइल बन रही है दिल का दुश्मन

हमारी दिनचर्या में आया बुरा बदलाव, जैसे खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान और शराब का सेवन – ये सब हमारे दिल पर बुरा असर डालते हैं।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर हम इन आदतों पर थोड़ा ध्यान देना शुरू कर दें तो दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

रात में दिखने वाले संकेत न करें नजरअंदाज

कई बार हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है, खासकर रात के समय। जैसे – पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े में असहजता।

कई महिलाएं सीने के ठीक नीचे बीच में दर्द की शिकायत करती हैं जिसे आमतौर पर एसिडिटी समझ लिया जाता है। लेकिन अगर इसके साथ पसीना आना, सांस फूलना और थकान भी महसूस हो रही हो तो यह हार्ट प्रॉब्लम का इशारा हो सकता है।

नींद में पसीना या सांस की तकलीफ – हो सकती है गंभीर वजह

अगर आपको सोते समय बार-बार पसीना आता है या सांस लेने में कठिनाई होती है, तो इसे नज़रअंदाज न करें।

यह संकेत आपके दिल की हालत ठीक न होने की तरफ इशारा कर सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी चेकअप करवा लें।

बार-बार थकान रहना भी हो सकता है संकेत

दिल का काम हमारे शरीर के हर हिस्से में खून पहुंचाना होता है। जब दिल कमजोर होता है, तो यह काम अच्छी तरह नहीं कर पाता और इसकी वजह से शरीर में थकान बनी रह सकती है।

अगर बिना वजह थकावट महसूस हो रही हो, तो यह हार्ट अटैक का साइलेंट साइन हो सकता है।

पाचन से जुड़ी गड़बड़ियों को हल्के में न लें

हमारी पेट की सेहत का सीधा संबंध हमारी ओवरऑल हेल्थ से होता है। बार-बार कब्ज, अपच या दस्त लगना और खासकर अगर आप 60 साल से अधिक उम्र के हैं, तो यह किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर सकता है।

ऐसी स्थिति में एक बार फुल बॉडी चेकअप कराना समझदारी होगी।

Leave a Comment