Muskan Baby Dance : हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो मुस्कान बेबी की धमाकेदार परफॉर्मेंस को दिखा रहा है, जिसमें उन्होंने खुलकर हर एक बीट पर लाजवाब डांस किया है।
Gori Nagori Latest Dance : गोरी नागोरी के जलवे पर फिदा हुए फैंस, डांस देख बरसी नोटों की बारिश
खुले बाल, टाइट फिटिंग सूट और दमदार एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया। उनके स्टेप्स देखकर हर उम्र के लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं।
हर मूव में दिखी एनर्जी और अदा
मुस्कान बेबी ने ‘परफ्यूम लगावै चुन्नी में’ जैसे हिट हरियाणवी गाने पर ऐसा गदर डांस किया कि लोग दीवाने हो उठे। हर ठुमका, हर एक्सप्रेशन मानो दर्शकों को बांधकर रख रहा हो।
उनके इस अंदाज ने बुज़ुर्गों में भी जवानी का जोश भर दिया।
फैंस बोले – सपना चौधरी को टक्कर देती हैं मुस्कान बेबी
डांस के दौरान मुस्कान बेबी का आत्मविश्वास और उनकी अदाएं यह साफ बताती हैं कि उन्होंने अपने फैंस के दिल में खास जगह बना ली है।
सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर हजारों कमेंट्स आ रहे हैं – कोई उन्हें अगली सपना चौधरी कह रहा है, तो कोई उन्हें उससे भी बेहतर बता रहा है।
मजबूरी में रखा डांसिंग की दुनिया में कदम
कम ही लोग जानते हैं कि मुस्कान बेबी का डांसर बनने का सपना कभी था ही नहीं। बचपन में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई।
मजबूरी में उन्होंने स्टेज परफॉर्म करना शुरू किया और यहीं से शुरू हुआ उनका नया सफर। आज उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें एक बड़ा नाम बना दिया है।







