देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

उत्तराखण्ड़ में संचालित रीप परियोजना से जुडे ग्रोथसेन्टर / सी० एल० एफ० के सतत व्यापार को बढाने के लिए सटार्टप ने की नये अध्याय की शुरूवात

By Rajat Sharma

Published on:

 

बृहस्पतिवार को रीप / ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से संचालित स्वाभिमान महिला सी० एल० एफ०, सोरना डोबरी, विकासनगर के साथ IRMA-ISEED Foundation (इरमा आइसीड फॉडरेशन) गुजरात के सटार्टप अग्रवाल डी जी कार्मश प्रा० ली० का स्वाभिमान महिला सी० एल० एफ० के साथ बेकरी उत्पाद व विशायल खत आजीविका बहु० स्वा० सह०, कोटी के साथ खाद्य प्रास्करण उत्पाद की मृल्य श्रृखला आधारित उत्पादों की सतत् व्यापारिक विकासित मॉडल हेतु अनुबंध किया गया ।

इस अवसर पर अग्रवाल डी जी कार्मश प्रा० ली० कंपनी के प्रबंधक डायरेक्टर कुशल अग्रवाल जी कंपनी coo, हिमाशु त्यागी ने बताया गया कि कंपनी द्वारा अपना (टम्मी एण्ड मम्मी) नाम से उत्पादों के विपणन हेतु एक ब्राण्ड तैयार किया गया है। जिस ब्राण्ड को सी० एल० एफ० एवं सहकारिता के साथ को-ब्राण्डिग बनाकर भविष्य में बेकरी व फल प्रास्सकरित आधारित मूल्य श्रृखला आधारित उत्पादों को डिजीटल प्लेटफार्म के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों तक बेचा जायेगा। जिसके लिए कंपनी ने ब्रांड तैयार कर अपना डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर लिया है, उन्होने कहा कि अनुबंध के पश्चात् अब कंपनी शीघ्र ही उत्पादों की पैकजिंग, लेवलिग के साथ-साथ उत्पादों की SOP तैयार कर के शीघ्र ही सी० एल० एफ० एवं सहकारिता को व्यापारिक मोड में लाने की तैयारी में जुटेगी।

साथ ही देश के बडे-बडे स्टोरों में उत्तराखण्ड के उत्पादों को स्थान देने हेतु बातचीत की जायेगी। इस अवसर पर उपस्थित रीप, परियोजना देहरादून के जिला परियोजना प्रबंधक डा० विनय गुणवंत जी ने बताया की इरमा आइसीड द्वारा ग्रोथ सेंटर व सी० एल० एफ० के व्यवसाय व सटार्टप के माध्यमों से संचालित करने के प्रयास निश्चित ही भविष्य में सतत व्यापार की तरफ ले जायेगा। इसके लिए उन्होने इरमा व सटार्टप से आपेक्ष की जल्द की सहकारिता के उत्पादों को विपणन की स्थिति में लाया जायेगा। उन्होने सहकारिता व सी० एल० एफ० को भरोसा दिलाया गया कि भविष्य में परियोजना सहयोग मिलता रहयेगा। साथ ही साथ व्यापार को बढाने के लिए अन्य खरीदारों से परियोजना के माध्यम से बातचीत की जा रही है।

इस कार्यक्रम में इरमा आइसीड फॉडरेशन गुजरात में रीप परियोजना के इन्क्यूवेशन मैनजर शुभम पांडे जी बताया इरमा अइसीड द्वारा रीप परियोजना के माध्यम से 25 ग्रोथ सेन्टरों पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें शुरूवाती रूप से 08 ग्रोथ सेन्टरों/सी० एल० एफ० को इरमा के सटार्टप के माध्यम से गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इरमा के 06 सटार्टप को उत्तराखण्ड़ सी० एल० एफ०/सहकारिता के साथ मूल्य श्रृखला आधरित उत्पादों के व्यवसाय को बढाने के लिए जोडा जा रहा है।

इस अवसर पर इरमा आइसीड के दिपाकर राउल, नीरज बलोनी रीप परियोजना देहरादून के सहायक प्रबंधक प्रदीप गुसाई, स्वाभिमान सहकारिता के अध्यक्षा श्रीमती कल्पान बिष्ट, विशायल खत सह० के अध्यक्षा श्रीमती रीता देवी एवं ब्लॉक स्टॉफ रवीन्द्र सिंह चौहान उपस्थित थे।

Leave a Comment