देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तेज

By Rajat Sharma

Published on:

देहरादून में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निकाली गई शवयात्रा

  • वोट चोरी के आरोपों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सियासी पारा उस समय अचानक चढ़ गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश क्षेत्री की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने यमुना कॉलोनी चौक से लेकर किशननगर चौक तक एक अनोखा और आक्रोशित मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और निष्पक्षता को बनाए रखना बेहद जरूरी है, जिस पर वर्तमान समय में संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का आम नागरिक आज अपनी वोट की ताकत सुरक्षित रखने के लिए चिंतित है। रितेश छैत्री ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं ने जनता के मन में अविश्वास पैदा कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होती और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तथा गिरफ्तारी की मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष थामने वाला नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस विरोध को केवल राजधानी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि राज्यभर में इसे और तीव्र किया जाएगा। प्रदर्शन में संजय शर्मा, लाल चंद शर्मा, दीप वोहरा, और प्रमोद गुप्ता समेत कई प्रमुख स्थानीय नेता मौजूद रहे। पार्टी का यह रुख साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर गहमागहमी और बढ़ने वाली है।

Leave a Comment