देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Tata Sierra : नए लुक और फीचर्स के साथ वापस आई पुरानी एसयूवी

By Rajat Sharma

Published on:


Tata Sierra

Advertisement

Tata Sierra : टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक एसयूवी Tata Sierra को एक बार फिर नए अंदाज में पेश कर दिया है। बता दें कि 90 के दशक की यह फेमस Tata Sierra भारत में एक कल्ट स्टेटस रखती है। अब कंपनी इसे मॉडर्न डिजाइन, एडवांस फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ वापस लेकर आई है।

कॉन्सेप्ट से लेकर प्री-प्रोडक्शन तक, Tata Sierra कई बार ऑटो शो में दिख चुकी थी। हालांकि, इस बार आखिरकार इसके सभी फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स ऑफिशियल तौर पर सामने रख दिए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से।

कुछ ऐसी है Tata Sierra की डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो नई Tata Sierra पुराने मॉडल की तरह बॉक्सी और दमदार स्टांस तो रखती है। फ्रंट में बड़े ग्लॉस-ब्लैक पैनल, स्टाइलिश LED हेडलैंप्स, DRLs, और एक स्लीक लाइट स्ट्रिप इसे बेहद प्रीमियम फील देते हैं। बंपर में लगा स्किड प्लेट और फॉग लैंप्स Tata Sierra के लुक को और ज्यादा मजबूत बनाते हैं।

साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल्स और B और C पिलर के बीच दिया गया बड़ा ग्लास सेक्शन पुराने Tata Sierra की याद दिलाता है। इसे सपोर्ट देते हैं 19-इंच अलॉय व्हील्स और मस्कुलर व्हील आर्च क्लैडिंग। पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED लाइट बार इसे पूरी तरह मॉडर्न, इंटरनेशनल SUV जैसा लुक देती है।

इम्प्रेसिव है Tata Sierra का केबिन

अंदर का केबिन भी उतना ही इम्प्रेसिव है। Tata Sierra में तीन डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं जिनमें एक ड्राइवर डिस्प्ले और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। वहीं, इसमें टाटा कर्व वाला नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इल्युमिनेटेड Tata लोगो और टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स के साथ काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है।

केबिन में ब्लैक-ग्रे थीम और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जो C-पिलर तक जाता है और अंदर को बेहद airy और ओपन फील कराता है।

कुछ ऐसा है Tata Sierra का पावरट्रेन

फीचर्स की बात करें तो Tata Sierra में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड्स, 360° कैमरा, और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। जबकि पावरट्रेन के तौर पर Tata Sierra में नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो करीब 170bhp की पावर और 280Nm का टार्क आउटपुट देगा। इसके अलावा, एक 1.5-लीटर NA पेट्रोल और Curvv/Nexon वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन भी रहेगा।

Leave a Comment