देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Hyundai Creta Sales : हुंडई ने अक्टूबर में बेचीं 53,792 गाड़ियां, क्रेटा ने बनाया रिकॉर्ड

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Hyundai Creta Sales : हुंडई की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप आखिरकार सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है, जिसमें उसके दो इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। हर बार की तरह इस बार भी Creta सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही। वहीं, कंपनी की दूसरी SUV मॉडल Venue और Exter ने भी शानदार सेल्स दर्ज की।

पिछले महीने हुंडई ने कुल 53,792 गाड़ियां बेचीं, जो सितंबर में 51,547 यूनिट थी। हुंडई के लिए Verna, Tucson और Ioniq 5 तीन ऐसे मॉडल रहे जो मिलकर भी 1000 यूनिट से कम बिके। आइए, हुंडई के सेल्स ब्रेकअप को करीब से देखते हैं।

हुंडई कार सेल्स ब्रेकअप अक्टूबर 2025

हुंडई के सेल्स ब्रेकअप पर नजर डालें तो Creta की अक्टूबर 2025 में 18,381 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Creta की 18,861 यूनिट और अगस्त 2025 में 15,924 यूनिट बिकी थीं। Venue की अक्टूबर 2025 में 11,738 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Venue की 11,484 यूनिट और अगस्त 2025 में 8,109 यूनिट बिकी थीं। Exter की अक्टूबर 2025 में 6,294 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Exter की 5,643 यूनिट और अगस्त 2025 में 5,061 यूनिट बिकी थीं।

Aura की अक्टूबर 2025 में 5,815 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Aura की 5,387 यूनिट और अगस्त 2025 में 5,336 यूनिट बिकी थीं। Grand i10 Nios की अक्टूबर 2025 में 5,426 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Grand i10 Nios की 4,238 यूनिट और अगस्त 2025 में 3,908 यूनिट बिकी थीं। i20 की अक्टूबर 2025 में 4,023 यूनिट बिकीं।

सितंबर 2025 में i20 की 3,884 यूनिट और अगस्त 2025 में 3,634 यूनिट बिकी थीं। Alcazar की अक्टूबर 2025 में 1,259 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Alcazar की 1,234 यूनिट और अगस्त 2025 में 1,187 यूनिट बिकी थीं।

Verna की अक्टूबर 2025 में 824 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Verna की 725 यूनिट और अगस्त 2025 में 771 यूनिट बिकी थीं। Tucson की अक्टूबर 2025 में सिर्फ 26 यूनिट बिकीं। सितंबर 2025 में Tucson की 85 यूनिट और अगस्त 2025 में 57 यूनिट बिकी थीं। Ioniq 5 की अक्टूबर 2025 में मात्र 6 यूनिट बिकीं।

सितंबर 2025 में Ioniq 5 की 6 यूनिट और अगस्त 2025 में 14 यूनिट बिकी थीं। इस तरह हुंडई ने अक्टूबर में कुल 53,792 यूनिट, सितंबर में 51,547 यूनिट और अगस्त में 44,001 यूनिट की सेल्स हासिल की। Creta, Venue और Exter जैसे मॉडल हुंडई की सेल्स को बूस्ट दे रहे हैं, जबकि Tucson और Ioniq 5 जैसे प्रीमियम मॉडल अभी पीछे चल रहे हैं।

Leave a Comment