देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Kashibugga Temple Stampede : श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में टूटी रेलिंग, जानिये कैसे हुआ मंदिर में हादसा

By Rajat Sharma

Published on:


Kashibugga Temple Stampede : आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के मौके पर हजारों श्रद्धालु जमा हुए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक सुबह करीब 11:30 बजे भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

सबसे दुख की बात ये कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना के दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए।

रेलिंग टूटने से हुआ बड़ा हादसा, गृह मंत्री ने बताई वजह

राज्य की गृह मंत्री वी अनीता ने बताया कि ये दुर्घटना मंदिर की पहली मंजिल पर रेलिंग टूटने की वजह से हुई। मंदिर ऊंचाई पर बना है और श्रद्धालु सीढ़ियां चढ़ रहे थे। तभी रेलिंग टूट गई, जिससे एक कोने में खड़े लोग नीचे गिर पड़े और ऊपर से कुछ लोग उनके ऊपर जा गिरे। अनीता ने कहा कि काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर एक प्राइवेट मंदिर है, जो धर्मस्व विभाग के अंतर्गत नहीं आता। हर शनिवार को यहां 1500 से 2000 भक्त आते हैं, जो नॉर्मल बात है।

श्रीकाकुलम के जिलाधिकारी स्वप्निल दिनकर पुंडकर ने डिटेल्स शेयर करते हुए कहा, ‘कुल 10 मौतें हुई हैं। इनमें से 7 की मौत मौके पर ही हो गई और 3 की इलाज के दौरान।’ उन्होंने भी कन्फर्म किया कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

सुरक्षा में बड़ी चूक, निर्माणाधीन हिस्से में घुस गए लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतनी भारी भीड़ होने के बावजूद कोई स्पेशल सिक्योरिटी इंतजाम नहीं थे। क्राउड कंट्रोल के लिए बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई थी। भगदड़ वाला हिस्सा तो मंदिर का निर्माणाधीन पार्ट था। एंट्री और एग्जिट का रास्ता भी एक ही था, जिससे हादसे की आशंका पहले से बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि एकादशी पर 10 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन को आए थे। कुछ लोग एग्जिट गेट से एंट्री करने की कोशिश करने लगे, जिससे अफरा-तफरी फैल गई और भगदड़ हो गई।

बता दें, श्री वेंकटेश्वर मंदिर 12 एकड़ जमीन पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बना है और इसी साल मई में इसका उद्घाटन हुआ था।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख, दिए राहत के ऑर्डर

इस दर्दनाक घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में श्रद्धालुओं की मौत बहुत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’

सीएम ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्थानीय नेताओं और अफसरों को राहत कार्यों की मॉनिटरिंग करने को कहा है।

Advertisement

Leave a Comment